2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
कार ने 11 लोगों को कुचला, तीन की मौत, 8 घायल
दौसा । दौसा जिले के महवा कस्बे में बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 2 घायलों का महवा के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से जख्मी 6 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।
हादसा गुरुवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया- रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार हुंडई औरा कार (आरजे 29-टीए-3246) के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। हादसे में घायलों को राजकीय जिला चिकित्सालय महवा ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने राजू (50) पुत्र पपैया, परी (6) पुत्री दिलीप और अठौड़ी (60) पत्नी पपैया निवासी महवा (दौसा) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जग्गा (40) पुत्र पपैया, शनि (13) पुत्र दीपक, शेरू उर्फ मोनू (11) पुत्र प्रहलाद, काजल (30) पत्नी दीपक निवासी महवा (दौसा), दिलीप (26) पुत्र डब्बा, सीमा (25) पत्नी दिलीप निवासी लक्ष्मणगढ़ (अलवर) को जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...