2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
बिजली गिरी, 3 लोगों की मौत
जयपुर, कोटा, बीकानेर भीगे, शनिवार को 10 जिलों में अलर्ट
जयपुर । राजस्थान के जयपुर, कोटा, बीकानेर बीते दिन शुक्रवार को भीग गए। मौसम विभाग ने शनिवार को 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के दौरान बूंदी में बिजली गिरी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, अन्य चार जने घायल हो गए। घायलों को रावतभाटा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इससे पहले सुबह बीकानेर शहर के बाहरी इलाके में कुछ जगह हल्की बारिश हुई। साथ ही वोटिंग के दौरान कोटा और झालावाड़ में भी बरसात हुई।
जयपुर में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों ने आज दोपहर बाद बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा, उदयपुर के आसपास भी मौसम बदलने की संभवना जताई थी। यहां आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। दरअसल, पाकिस्तान, राजस्थान
की सीमा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। यहां दोपहर बाद आंधी चलने के साथ कई जगह बादल छा गए। कोटा, झालावाड़, बूंदी में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के साथ उसकी सीमा से लगते राजस्थान के जिलों में भी मौसम बदल सकता है। कोटा, बारां, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में दोपहर बाद आंधी चलने के साथ कई जगह हल्की बारिश हो सकती है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...