2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
रात्रि में ढाबा संचालक दो भाईयो का अपहरण कर जानलेवा मारपीट करने वाले तीन व्यक्ति 24 घंटे में गिरफ्तार
घटना का विवरण- दिनांक 23.04.2024 को परिवादी श्री आकाश रैदास पुत्र श्री छगनलाल जाति रैगर उम्र 25 साल निवासी रेगर मौहल्ला गौशाला रोड सांवतसर किशनगढ़ पुलिस थाना गांधीनगर ने उपस्थित थाना मदनगंज होकर दर्ज करवाया की, मैं तथा मेरा बडा भाई अजय रैदास हाईवे रोड होमगार्ड कार्यालय के पास महाकरणी रेस्टोरेन्ट ढाबा चलाते है। कल दिनांक 22.04.2024 को समय 11 पीएम पर हिरालाल गुर्जर, लवी बोहरा, राजेश गुर्जर व सात आठ लडको को साथ लेकर कार व मोटरसाईकिल से आये जिनके हाथ में लकडिया व डंडे थे। यह लोग मारपीट करने के लिए हमारे पिछे दोडे तो हम ढाबे से भाग गये तो यह लोग मेरे व मेरे भाई अजय के पीछे पहाडी की और जाने वाले कच्चे रास्ते पर दोडे तथा हम दोनो को पकडकर डन्डों से मारपीट की मुझे हिरालाल गुर्जर व राजेश गुर्जर ने मारपीट कर जबरदस्ती मुझे पल्सर मोटरसाईकल पर बिठा कर पहाडी की तरफ ले गये तथा मेरे साथ दोनो ने वहा पर मारपीट की दोनो पहाडी की तरफ भाग गये बाद मे सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर आ गई जिन्होने मेरे भाई अजय रैदास को देर रात तक तलाश किया तो मेरे भाई को हिरालाल गुर्जर के अन्य साथी जबरदस्ती मारपीट कर उठाकर अपहरण करके एक खेत में ले जाकर लकडी व डन्डो सरियो से मारपीट की तथा मेरे भाई के हाथ पैर तोड दिया व शरीर के अन्य जगहो पर गम्भीर मारपीट की और इन लोगो ने मुझे व मेरे भाई को जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला किया तथा मेरे भाई को सुनसान होत में पटक कर चले गये। पुलिस ने मेरे भाई अजय को थाने की जीप से ले जाकर सरकारी अस्पताल किशनगढ़ भर्ती करवाया। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 145/2024 अपराध धारा 143,323,341,504, 365,307 भादस एवं 3 (1) (आर), (एस), 3(2) (V) एससी/एसटी एक्ट पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर में दर्ज कर अनुसंधान श्रीमान पुलिस उप अधीक्षक वृत्त किशनगढ शहर के नेतृत्व में आरम्भ किया गया।
टीम गठित श्रीमान देवेन्द्र कुमार विश्नोई आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर के आदेषानुसार बदमाषों की धरपकड हेतु श्रीमान दीपक कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला अजमेर एवं श्रीमान महीपाल चौधरी पुलिस उप अधीक्षक वृत किशनगढ शहर जिला अजमेर के निर्देशन में थानाधिकारी घनश्याम सिंह पु.नि. पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.04.2024 को घटना के तुरन्त बाद रात्रि में ही आरोपीगणो की तलाश किशनगढ़ में व आसपास दूदू
थाना क्षेत्र तक की गई। तथा घटना के 24 घंटे के अन्दर ही तीनो आरोपीगणो 1. हीरालाल भडाना पुत्र
श्री मंगलाराम जाति गुर्जर उम्र 28 साल निवासी कदमपुरा पुलिस थाना बान्दरसिन्दरी जिला अजमेर 2.
लवी शर्मा पुत्र स्व.श्री अशोक कुमार शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 32 साल निवासी मुरलीवाला टावर के पास
मेहनत नगर मदनगंज पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर 3. अरविन्द पुत्र श्री कल्याणमल जाति रेगर
उम्र 38 साल निवासी राजपुत मौहल्ला नया शहर किशनगढ पुलिस थाना किशनगढ जिला अजमेर को हेरिटेज हौटल के सामने जंगल से डिटेन कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणो द्वारा
अपहरण के बाद मजरूबान के साथ जान से मारने की नियत से गंभीर चोटे पहुंचाई गई एवं अजय का आई फोन मोबाईल भी तोड़कर पटक दिया जिससे घायल अवस्था में किसी कोको सूचना नहीं दे सके। उक्त मोबाईल को भी जप्त किया गया। प्रकरण वारदात में प्रयुक्त सिफ्ट कार व पल्सर मोटर साईकिल को जप्त किया गया। प्रकरण में वाछित अन्य आरोपीगणो की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त 1. हीरालाल भढाना पुत्र श्री मंगलाराम जाति गुर्जर उम्र 28 साल निवासी कदमपुरा पुलिस थाना बान्दरसिन्दरी जिला अजमेर
2. लवी शर्मा पुत्र स्व.श्री अशोक कुमार शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 32 साल निवासी मुरलीवाला टावर के पास मेहनत नगर मदनगंज पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर
3. अरविन्द पुत्र श्री कल्याणमल जाति रेगर उम्र 38 साल निवासी राजपुत मौहल्ला नया शष्ठर किशनगढ़ पुलिस थाना किशनगढ जिला अजमेर
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
1. श्री घनश्याम सिंह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मदनगंज जिल अजमेर। 2. श्री जितेन्द्र कुमार सउनि पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।
3. श्री हनुमान प्रसाद हैड कानि 205 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।
4. श्री रामेश्वर लाल हैड कानि 207 वृत कार्यालय किशनगढ़ शहर।
5. श्री कृष्णा गोपाल हैड कानि 32 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर। 6. श्री करतार सिंह कानि 1194 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।
7. श्री हेम सिंह कानि 746 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।
8. श्री बजरंग कानि 1180 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।
9. श्री रामराज कानि 1482 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।
10. श्री महबूब अली कानि 1930 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर। श्री गिरधार कानि 2567 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।
11. 12. श्री प्रवीण कानि 2908 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।
श्री सीताराम कानि 614 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।
13. 14. श्री बसराम कानि 2478 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।
15. श्री श्योजीराम कानि 2777 पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...