2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
नाबालिग दिव्यांग (नेत्रहीन) बालिका को किया 12 घण्टे में दस्तयाब
श्री देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा बताया कि दिनांक 22.04.2024 को प्रार्थी श्री दुर्गाशंकर पुत्र श्री प्रेमचन्द जाति गुर्जर उम्र 29 साल निवासी कैथोडी पुलिस थाना सोरसन तहसील अन्ता जिला बांरा हाल निवासी नेत्रहीन सेवा संघ माकडवाली रोड दैनिक भास्कर कार्यालय के सामने वैशाली नगर अजमेर ने उप. थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि हमारे नेत्रहीन बालक-बालिकाओं की संस्थान की एक दिव्यांग (नेत्रहीन)_बालिका विद्यार्थी जो कक्षा दसवीं में अध्ययनरत है। परीक्षा समाप्त होने पर मैंने दिनांक 19.04.24 को उक्त बालिका को उसके गांव भेजने के लिये रोडवेज बस स्टैण्ड अजमेर आया और समय 8.00 एएम पर बस में बैठा कर अपने संस्थान चला गया, फिर बालिका के माता-पिता से जानकारी करने पर मेरे पास बालिका के पिता का फोन आया कि बालिका अभी तक घर नहीं पहुंची है ना ही उससे सम्पर्क हो पाया है। आदि पर प्रकरण संख्या 144/2024 अपराध धारा 342, 363 भादस व 84 जे. जे. एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।
पुलिस टीम का गठनः- क्षेत्र में हो रही गम्भीर आपराधिक वारदात को मद्देनजर रखते हुए दिव्यांग (नेत्रहीन) नाबालिग बालिका की तलाश एवं दस्तयाब करने के लिये डा० दुर्गसिह राजपुरोहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एंव मुख्यालय, अजमेर, श्री रूद्र प्रकाश शर्मा वृताधिकारी वृत उत्तर के निर्देशन में निम्नलिखित पुलिस टीम का गठन किया गयाः-
1. छोटेलाल पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सिविल लाईन्स जिला अजमेर
2. श्री विनोद कुमार सउनि पुलिस थाना सिविल लाईन्स जिला अजमेर।
3. श्री डिगम्बर सिंह हैड कानि. 1884 पुलिस थाना सिविल लाईन्स जिला अजमेर।
4. श्री चन्द्रप्रकाश कानि. 2665 पुलिस थाना सिविल लाईन अजमेर (विशेष योगदान)
5. श्रीमति सुनिता महिला कानि. 2472 पुलिस थाना सिविल लाईन्स जिला अजमेर।
घटना का खुलासाः-पुलिस थाना सिविल लाईन्स पर उक्त घटना के संबंध में सूचना मिलते ही थानाधिकारी
पुलिस थाना सिविल लाईन्स मय जाप्ता के घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त की गई तथा टीम के सदस्यों को दिव्यांग (नेत्रहीन)_नाबालिग बालिका को शीघ्र दस्तयाब करने बाबत् प्रोत्साहित कर तलाश हेतु टीम को रवाना किया गया, जिस पर दौराने अनुसंधान थाना हाजा में प्रकरण की दिव्यांग (नेत्रहीन) नाबालिग बालिका की उपरोक्त टीम के द्वारा तकनिकी सहायता व आसूचना संकलन करते हुए भरसक प्रयास एंव लगन से सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये एंव दिव्यांग (नेत्रहीन)_नाबालिग बालिका की लोकेशन प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुये दिव्यांग (नेत्रहीन)_नाबालिग बालिका को 12 घण्टे के अन्दर अन्दर दस्तयाब किया जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...