2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
लगातार तीसरे दिन जोधपुर बाड़मेर क्षेत्र में प्रचार अभियान में सक्रिय रहे विधायक व्यास
बाड़मेर में रोड शो तो फलोदी में किया डोर टू डोर संपर्क
बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास बुधवार को जोधपुर और बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार थमने के अंतिम दिन तक सक्रिय रहे। उन्होंने बाड़मेर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के पक्ष में रोड शो किया।
वहीं फलोदी में जोधपुर लोकसभा प्रत्याशी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पक्ष में वेद सत्संग भवन में आयोजित सभा को संबोधित किया और जनसंपर्क करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...