2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
एक्सीडेंट : 6 लोगों की मौत, 5 एक ही परिवार के
अनूपगढ़ रायसिंहनगर। ओवर टेक करने के प्रयास में कूजर गाड़ी तथा ट्रोले की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह जनों की मौत हो गई। दुर्घटना में मरने वालों में चार महिलाएं शामिल हैं। हादसा शुक्रवार अपरान्ह तीन बजे रायसिंहनगर अनूपगढ़ मार्ग पर हुआ। कूजर में सात लोग सवार थे, जिनमें से पंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर घायल क्रूजर चालक और एक महिला को
अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां क्रूजर चालक ने भी दम तोड़ दिया। महिला की गंभीर हालात को देखते हुए उसे श्रीगंगानगर रैफर किया गया है।
हादसे की जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी अजीत कुमार गोदारा, पुलिस उप अधीक्षक अमरजीत चावला, सीएमएचओ गिरधारी लाल मेहरड़ा और थानाधिकारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे तथा घटना के संबंध में जानकारी ली।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अनूपगढ़ टैक्सी स्टैंड से भी ड्राइवर मौके पर पहुंचे तथा मृतकों की शिनाख्त करने में पुलिस की मदद की। हादसे का शिकार हुआ परिवार गुरुवार सुबह गांव कीकरवाली से गांव 86 जीबी में रिश्तेदारी में हुई मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए आया था। दोपहर ढाई बजे वापस आते समय सलेमपुरा से एक किलोमीटर पहले गांव 17 एसजेएम के पास यह हादसा हो गया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...