💃
👉
बीकानेर : नया सीएम मिला, खुश हुए जोशी और पुरोहित, कहा- असली लोकतांत्रिक पार्टी है भाजपा
बीकानेर। राजस्थान भाजपा विधायक मंडल का नेता भजन लाल शर्मा को चुने जाने पर प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई है। इसी कड़ी में बीकानेर में भी मिठाई बांटी और आतिशबाजी की गई।
भाजपा नेता अविनाश जोशी ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री मनोनीत करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि शर्मा की अगुवाई में प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ नेता वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर बेहतर जातिगत संतुलन बनाया है।
शर्मा को मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर सोमवार को जोशी के नेतृत्व में नत्थूसर गेट पर खुशियां मनाई गई।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नारायण पारीक,कैलाश सारस्वत,सुभाष पुरोहित, जगदीश शर्मा,राजा व्यास,दिनेश ओझा,राजू गहलोत,अशोक प्रजापत,राम स्वरूप हर्ष सहित विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशियां व्यक्त की।
0 Comments
write views