💃
👉
चुनाव : पर्दे के पीछे - इधर सामने आए सीएम, उधर ट्रांसफर की तैयारी...!
- मोहन थानवी
राजनीतिक हलचल तेजी से बढ़ गई है। पर्यवेक्षकों के नाम सामने आने के बाद प्रदेश की राजधानी सहित विभिन्न जिलों में इस हलचल को आसानी से देखा जा रहा है। लोग खुलकर मुख्यमंत्री के संभावित नाम पर चर्चा करते मिल जाते हैं। लोगों का मानना है कि सीएम का नाम सामने आने के बाद बारी मंत्रिमंडल के गठन की आएगी। ऐसे में आगामी सप्ताह ही नई सरकार का प्रारूप सामने आ सकेगा। लेकिन दबी आवाज में ऐसा भी सुनाई पड़ रहा है कि मुख्यमंत्री का नाम सामने आने और सरकार के गठन में अधिक देरी हुई तो बजट संबंधित व्यस्तता बढ़ जाएगी। इससे सामान्य रूप से प्रशासनिक कार्य सुचारू होते-होते आम चुनाव के लिए आचार संहिता लग जाने से स्थानांतरणों पर बाधा बनी रहेगी। अंदरखाने से तो यह भी पता चल रहा है कि कतिपय प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर संबंधित बातें अभी से आला अधिकारियों तक पहुंचने लगी हैं। कुछ अधिकारी तो स्वयं अपनी पसंदीदा जगह वापस पाने के जतन में सोर्स तक पहुंचन के जुगाड़ में लगे हैं। कहीं-कहीं अपने पसंदीदा अधिकारी को वापस अपने शहर में स्थानांतरित करवाने के लिए आम जन की आवाजें भी सुनाई देने लगी हैं।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...