Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

होमगार्ड का 61वां स्थापना दिवस मनाया, सराहनीय कार्य के लिये स्वयं सेवकों का किया सम्मान








💃















👉



होमगार्ड का 61वां स्थापना दिवस मनाया, सराहनीय कार्य के लिये स्वयं सेवकों का किया सम्मान


बीकानेर। गृह रक्षा विभाग के 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में 6 दिसम्बर बुधवार को सीमा गृह रक्षा दल बीकानेर कार्यालय परिसर में गृह रक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। इसके तहत 1 से 6 दिसम्बर तक स्थापना समारोह सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 मुख्य समारोह की शुरूआत पूर्व कमाण्डेन्ट देवी सिंह राजवी, वर्तमान गण समादेष्टा अरूण सिंह भाटी तथा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा विरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा झण्डा रोहण से की गई।


 उसके उपरान्त स्वयं सेवकों ने परेड प्रभारी सुखपाल सिंह के नेतृत्व में परेड का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व कमाण्डेन्ट ने अपने विचारों से सभी स्वयं सेवकों का हौसला अफजाई की।


 इस अवसर पर बोर्डर होम गार्डस कमाण्डेन्ट अरुण सिंह भाटी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु, राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र, आई.ए.एस. आनन्द कुमार तथा गृह रक्षा राजस्थान महानिदेशक एवं महासमादेष्टा उत्कल रंजन साहू के द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़कर जवानों को सुनाया।

 इस अवसर पर सीमा गृह रक्षा दल कमाण्डेन्ट अरूण सिंह भाटी तथा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कमाण्डेन्ट विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वयं सेवकों तथा स्थायी कार्मिकों को राज्य कार्य के प्रति सराहनीय कार्य करने पर हौसला अफजाई करते हुए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर सीमा गृह रक्षा दल कमाण्डेन्ट अरूण सिंह भाटी, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कमाण्डेन्ट विरेन्द्र सिंह राठौड़, कंपनी कमाण्डर वीर सिंह गिल,


जगदीश तिवाडी, बोर्डर होमगार्ड स्टाफ ऑफिसर गंगा सिंह, प्लाटून कमाण्डर सुखपाल सिंह, रामेश्वरलाल, कनिष्ठ सहायक प्रियंका आर्य, आदित्य प्रताप सिंह राठौड़, गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र प्लाटून कमाण्डर ओम सिंह, महावीर प्रसाद, मुख्य आरक्षी गौरी शंकर स्वामी , 


सहायक प्रशासनिक अधिकारी रविप्रकाश, वरिष्ठ सहायक लाल खां, पूर्व कमाण्डेन्ट देवी सिंह राजवी, पूर्व कम्पनी कमाण्डर चन्द्र सिंह भाटी, पूर्व व सेवक रिशिराज,एच सी, किसन गोपाल, एच पी सी, योगेंद्र सिंह, दिलिप सिंह, रणवीर सिंह, आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments