*खबरों में बीकानेर*
चुनाव : पर्दे के पीछे - इनका डैमेज कंट्रोल, उनका प्रत्याशी चयन, असंतुष्ट का संतुलन
चुनाव : पर्दे के पीछे - इनका डैमेज कंट्रोल, उनका प्रत्याशी चयन, असंतुष्ट का संतुलन
- मोहन थानवी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के चलते इन दिनों नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी के साथ-साथ राजनीतिक दलों में असंतुष्ट खेमे को संतुष्ट करते हुए डैमेज कंट्रोल करने पर पूरी मशक्कत की जा रही है। इस मशक्कत में भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही काफी जगह पर कामयाबी हासिल हुई है ऐसी चर्चाएं सोशल मीडिया पर सामने आ रही है।
कुछ एक सीटों के लिए असंतुष्ट रहे चेहरों ने मान मनौव्वल के बाद पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन भी कर दिया है। और घोषित प्रत्याशी के समर्थन में कार्य जारी रखने की बात कही है।
इसी दरमियान एक दिग्गज नेता ऐसे भी रहे हैं जो खुद कहते हैं कि यह उनकी आखिरी पारी की बात है। और इसे लेकर उन्होंने अपना पर्चा निर्दलीय के रूप में भी दाखिल कर दिया है। जबकि पार्टी ने उनकी पुत्रवधू को प्रत्याशी घोषित किया और उसने प्रचार भी दाखिल कर दिया है। हालांकि नामांकन के पीछे वे दिग्गज नेता तर्क यह दे रहे हैं की यह उनका डमी के रूप में पर्चा भरा गया है। जो परिस्थिति वश पार्टी के लिए सहयोगी साबित हो सकता है।
इन गतिविधियों के बीच ऐसी पार्टियों भी है जो दूसरे राजनीतिक दलों के असंतुष्ट खेमे के ऐसे नेताओं का चयन कर उन्हें अपना प्रत्याशी बना रही हैं जो उनकी चादर को और अधिक पसारने की कुव्वत रखती हों। ऐसी ही एक पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के अथवा निर्दलीय मगर सक्रिय ऐसे नेताओं/ ऐसे चेहरों को कुछ सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
कार्टून कोना: जसवंत सिंह राजपुरोहित





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...