*खबरों में बीकानेर*
एक शाम पांच फनकारों के नाम में गूंजे तराने
बीकानेर
अमन कला केंद्र द्वारा शुक्रवार को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में हिंदुस्तानी सिनेमा के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी किशोर कुमार मुकेश तलत महमूद हेमंत कुमार की स्मृति में एक शाम पांच फनकारों के नाम रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी हर्ष जग्गी थे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से डॉ प्रवीण चतुर्वेदी व डॉ सी एस मोदी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एन डी रंगा डॉ राकेश रावत यशपाल नागपाल डॉ जैनुल आबेदीन एम आर मुगल सैयद अख्तर अली समुद्र सिंह राठौड़ डॉ भूपेंद्र तिवाडी एम आर कुकरेजा थे।
कार्यक्रम में अहमद हारून कादरी ख्वाजा हसन कादरी एम रफीक कादरी कैलाश खरखोदिया रजनी नागपाल अनवर अजमेरी सिराजुद्दीन खोखर ललित शर्मा डॉ राकेश रावत डॉ दिनेश शर्मा डॉ सी एस मोदी ने गीत प्रस्तुत किए।
संस्था के सचिव अनवर अजमेरी ने बताया कि 4 नवंबर शाम 6 बजे टाउन हॉल में एक शाम अनेक फनकारों के नाम होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम होंगे।
अध्यक्षता संयुक्त रूप से डॉ पी के सरीन व अहमद हारून कादरी करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय सांखला संजीव ऐरन नेमचंद गहलोत मो सदीक चौहान धर्मेंद्र सोनी सैयद अख्तर अली डॉ दिनेश शर्मा सुशील यादव उपस्थित रहेंगे।
स्थानीय गायक कलाकारों ने रंगारंग फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। संचालन एम रफीक कादरी ने किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...