*खबरों में बीकानेर*
चुनाव : कांग्रेस और भाजपा के इन प्रत्याशियों के नामांकन पर भाटी का दाखिल-पर्चा बना कौतुक !
विधानसभा चुनाव-2023 के लिए बीकानेर की अलग-अलग सीटों पर शुक्रवार को कुछ नामचीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करवाए। इनमें भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी शामिल रहे हैं। लेकिन इससे इतर, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का निर्दलीय के रूप में पर्चा दाखिल करवाना लोगों में कौतुक पैदा कर रहा है। और शेष दिग्गज पर्चा दाखिल करने वालों की बनिस्पत निर्दलीय के रूप में भाटी का मैदान में उतरना चर्चा का बायस बना हुआ है। इस जिज्ञासा प्रकट करने वालों को प्रतिउत्तर में भाटी ने कहा कि पार्टी यदि पुनर्विचार करेगी तो ठीक है नहीं तो जो निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा।
विदित है कि कोलायत विधानसभा सीट से भाजपा ने इस बार भी पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर भाटी को प्रत्याशी बनाया है।
इधर, कोलायत से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। भाटी यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। अबकी तीसरी बार वे अपना भाग्य आजमा रहे हैं। बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास और बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सिद्धीकुमारी ने भी आज ही अपने नामांकन दाखिल किए।
कार्टून कोना: जसवंत सिंह राजपुरोहित






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...