*खबरों में बीकानेर*
चुनाव : वीडियो, भाजपा दिग्गजों की मीटिंग हुई, अब प्रत्याशी-सूची का इंतजार
पार्टी की ओर से 2 सीटों पर नई ज्वाइनिंग भी करवाई जाएगी!!
आज पांच दर्जन से अधिक नाम आ सकते हैं सामने
मीटिंग स्थल की झलक
नई दिल्ली । राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर नाम निर्देशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बावजूद इसके अभी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही अपने सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई है। लेकिन बीती देर शाम तक भाजपा की मीटिंग संभवतया इसी मसले को लेकर संपन्न हुई।
जानकार सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में करीब पांच दर्जन नाम पर विचार विमर्श हुआ है। जो की बीती देर रात तक जाहिर होने की उम्मीद थी। लेकिन अब आज गुरुवार को इन नाम के सामने आने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि भाजपा की बाकी सीटों पर नाम फाइनल करने के लिए बुधवार (1 नवंबर) को केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श किया।
मीटिंग में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बताते चलें कि बीजेपी के ओर से अभी भी 76 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करना बाकी है।
कयास है कि तीसरी लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी।
वहीं, करीब 10 सीटों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी की ओर से 2 सीटों पर नई ज्वाइनिंग भी करवाई जाएगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...