*खबरों में बीकानेर*
बिना सिम के पांच मोबाइल लिए घूम रहे दो युवक गिरफ्तार
बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र की टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पांच मोबाइल फोन मिले है। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर थी। दाऊजी रोड़ पर दो संदिग्ध युवक दिखे।
जिन्हें रोककर पुछताछ के दौरान युवक अभद्रता करने पर उतारू हो गए। जिनको काबू में कर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान युवकों के पास से बिना सिम के वीवो, ओपो, सैमसंग के पांच मोबाइल मिले है।
जिनके बारें में युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने चोरी के फोन होने का अंदेशा होने पर मुक्तप्रसाद के विश्वजीत सिंह और गंगाशहर क्षेत्र के संजय कुमार को गिरफ्तार किया है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...