*खबरों में बीकानेर*
बीकानेर : एंबुलेंस को भी लौटाया...! तीन फाटक से मूर्ति तक चुनावी टोला भी न समाया, बाहर से कोई अंदर न आ सका...
जूनागढ़ के सामने से तीन फाटक की ओर केवल बाइक जाने दी, चार पहिया निषेध
यहां नेताओं से भरी गाड़ी दो बाइक सवार पत्रकारों से जा सटी... फिर...
देखें वीडियो
*
*
तीन फाटक एकतरफा, बैरिकेडिंग अपर्याप्त, जूनागढ़ रोड से बाइक फकत
बीकानेर
यहां गुरुवार को दोपहर में लगभग 12:00 बजे से जूनागढ़ के सामने कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले रास्ते पर तीन फाटक में से दो मुख्य फाटक बंद कर दिए गए। लोगों में फुसफुसाहट थी कि नेताजी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन के लिए आए हैं। इस वजह से जाम की स्थिति बन गई है। जाम की स्थिति और विकट रूप न ले इसके लिए केवल एक फाटक को पब्लिक पार्क से बाहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए खुला रखा गया।
ऐसे में एक एंबुलेंस को भी इन तीन पाठकों में से गुजरते हुए आगे जाने का रास्ता नहीं मिला और एंबुलेंस जूनागढ़ के रास्ते से आगे जाने के लिए मुड़ गई।
उधर जूनागढ़ की ओर से तीन फाटक की ओर आने वाले रास्ते पर भी केवल बाइक अलाउड की गई। यहां से चार पहिया वाहन आना निषेध कर दिया। उसी स्थल पर सूरसागर की ओर से आ रही नेताओं से भरी एक गाड़ी दो पत्रकारों की बाइक से जा सटी। गनीमत रही के किसी भी गाड़ी को और पत्रकारों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ऐसे में पत्रकारों और गाड़ी से उतरकर नेताओं ने आपस में बातचीत कर एक-दूसरे की कुशलक्षेम पूछी।
दूसरी ओर जिस कारण से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई यानी पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के नामांकन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने के वजह से तीन फाटक से गंगा सिंह जी की मूर्ति स्थल तक जाम की स्थिति बनी वहां से आगे बैरिकेडिंग होने के कारण रोजमर्रा की तरह भी आवाजाही नहीं दिखाई दी। कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने आवाजाही नहीं के बराबर देखी गई।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...