*खबरों में बीकानेर*
चुनाव : बीकानेर की हॉट सीट बनी कोलायत, बदले प्रत्याशी के साथ भाजपा की 15 नाम-सूची जारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर भाजपा ने 15 प्रत्याशियों वाली जो एक और सूची जारी की है उसमें माताश्री का टिकट बदलकर पुत्र के नाम किया है। ऐसा बीकानेर जिले की कोलायत सीट पर हुआ है। आज जारी सूची में 15 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।
इसमें कोलायत के अपने पूर्व घोषित प्रत्याशी को बदलते हुए नया नाम घोषित किया गया है । विदित है कि यहां पहले पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर को प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं, अब पूनम कंवर के बेटे अंशुमान सिंह भाटी को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि स्वयं देवी सिंह भाटी ने निर्दलीय के रूप में यहां से पर्चा घर रखा है और इस पर उन्होंने कहा था कि वह डमी के रूप में पर्चा भर रहे हैं।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...