*खबरों में बीकानेर*
संसद के गेट पर बलिदानी गौ भक्तों, संतो को श्रद्धांजलि देकर जंतर मंतर पर सभा की जाएगी
बीकानेर से भी जाएंगे गौसेवक
बीकानेर रविवार 05 नवंबर 2023- सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के बैनर तले दिल्ली जंतर- मंतर पर एक दिवसीय उपवास करेंगे ।
यह उपवास 7 नवंबर 1966 को संपूर्ण गौ हत्याबंदी के लिए धर्म सम्राट कृपात्री जी महाराज के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे गौ भक्तों,संतो, के बलिदान दिवस पर गौ प्रेमी, गौभक्त,सर्व समाज देश के वरिष्ठ संतों के आशीर्वाद से प्रस्तावित है।
संगठन के संयोजक सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि पूज्य शंकराचार्य महाभाग तथा सनातन धर्म के धर्माचार्यों, आचार्यों के पावन सान्निध्य में संसद के गेट नंबर 2 पर बलिदानी गौ भक्तों, संतो को श्रद्धांजलि देकर जंतर मंतर पर सभा की जाएगी।
इस विषय को लेकर 57 वें गौ भक्त बलिदान दिवस के अवसर पर, केंद्र सरकार को इस विषय पर कार्य करने के लिए पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।
सर्वदलीय गौरक्षा मंच के आह्वान पर बीकानेर सहित राजस्थान के जिलों से गौ भक्त, गौशाला संचालक इस स्मृति दिवस के आयोजन में जाएंगे।
इस संबंध में हुई बैठक में बड़ी संख्या में गौसेवकों ने भाग लिया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...