Type Here to Get Search Results !

गुलाबी ठंड और तेज हवाओं से लुभाएगा बीकानेर, 27 अक्टूबर तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम






**



**




*खबरों में बीकानेर*

गुलाबी ठंड और तेज हवाओं से लुभाएगा बीकानेर, 27 अक्टूबर तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम

बीकानेर 
आगामी सप्ताह की मौसम भविष्यवाणी: भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली एवं राज्य मौसम केन्द्र जयपुर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बीकानेर जिले में आगामी 5 दिनों के दौरान (23.10.2023 से 27.10.2023) 23.10.2023 से 25.10.2023 तक स्वच्छ आकाश रहने, 26.10.2023 से 27.102023 तक आंशिक बादल रहने न्यूनतम तापमान 19.0-20.0°C और अधिकतम तापमान 34.0-360°C के मध्य रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी पूर्वी दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी दक्षिणी पूर्वी दिशा से तेज गति की हवायें चलने की संभावना है।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा कृषि अनुसंधान केन्द्र स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है, किसान भाई कटाई की हुई फसलों को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर संग्रहित करें।

मूंग, मोठ और बाजरा जैसी फसलों की शारीरिक परिपक्कता पर कटाई करें और धूप में अच्छी तरह सुखाने के बाद भंडारण करें।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा कृषि अनुसंधान केन्द्र स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के मुताबिक रबी फसलों जैसे सरसों, तारामीरा, चना, मेथी, गेहूं, जीरा, इसबगोल की बुआई की तैयारी करे, बीज, खाद आदि की व्यवस्था करें। 

कृषि सलाह 

बारानी चना, तारामीरा अथवा सरसों की बुआई का उचित समय एक बीघे भूमि क्षेत्र में चने का 15.

समय, बीज दर बीजोपचार एवं किस्में

20 किलोग्राम बीज तथा तारामीरा एवं सरसों का 1-1 किलोग्राम बीज प्रयोग करें। बुआई से पहले चने के बीज को 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम / किलो बीज और सरसों के बीज को 5 ग्राम एप्रोन 35 एसडी/किग्रा बीज को उपचारित करें।

जोन सी के लिए देसी चना की जी. एन. जी. 2144, जी. एन. जी. 1958, जी. एन. जी. 1581, जी. एन. जी. 1488 एवं काबुली चना की जी. एन जी 1969 जी. एन. जी. 1499 एवं सरसों की गिरिराज, आर. जी. एन. 73. आर. जी. एन. 229, आर. एच. 749 आर. जी. एन. 48. आर. एच. 119 तथा तारामीरा की आर. टी. एम. 314. आर. टी. एम. 2002 उन्नत किस्मों का चुनाव करें। 
 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies