शिवमयी हुई नगरी : रामझरोखा कैलाश धाम, मरू नायक बगीची, ब्रह्म बगीचा में प्रवाहित रही भक्ति-सरिता
शिवमयी हुई नगरी : रामझरोखा कैलाश धाम, मरू नायक बगीची, ब्रह्म बगीचा में प्रवाहित रही भक्ति-सरिता
साधन नहीं, भाव से करें महादेव की पूजा : महात्यागी संत रामदासजी महाराज
बीकानेर। रामझरोखा कैलाश धाम में सावन माह में बाबा नर्बदेश्वर का रोजाना विशेष अभिषेक व पूजन किया जाता है। पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि परम पूज्य श्री गुरु महाराज महात्यागी श्री श्री 1008श्री रामदासजी महाराज द्वारा अभिषेक कर शिव महिमा का बखान किया गया। महात्यागी संत शिरोमणि गुरु महाराज श्री रामदासजी महाराज ने कहा कि शिव ने सृष्टि को बचाने के लिए हलाहल का सेवन किया और नीलकंठ कहलाए। महादेव की पूजा भाव से होती है साधन-संसाधान की कोई जरुरत नहीं रहती।
भगवान शिव तथा गिरिराज जी का हुआ अभिषेक
बीकानेर के स्थानीय मरू नायक बगीची में श्री कृष्ण मित्र मंडल की ओर से सदैव की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र मास में भगवान शिव तथा गिरिराज जी का अभिषेक किया गया!
मंडल की ओर से प्रेस नोट जारी करते हुए मीडिया प्रभारी शिवरात्रि ने बताया कि सदैव की भांति इस वर्ष भी मंडल की ओर से जहां एक और पुरुषोत्तम अधिक मास होने पर भगवान शिव का अभिषेक किया गया वही भगवान गिरिराज जी का भी दूध से अभिषेक किया गया!
श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित अभिषेक कार्यक्रम में मंडल की ओर से सभी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं एवं महेश्वरी बंधुओं को आमंत्रित किया गया जिसमें अधिकाधिक माहेश्वरी बंधुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव तथा गिरिराज जी के अभिषेक ने भाग लिया!
मंडल के मंत्री सुशील करनानी एवं उपाध्यक्ष विशन चांडक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज का अभिषेक कार्यक्रम पंडित गिरिराज व्यास के सानिध्य में संपन्न हुआ! अभिषेक के बाद उपस्थित सभी माहेश्वरी बंधुओं ने भगवान शिवजी तथा गिरिराज जी की महा आरती की गई जिसमें जहां एक और श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे वही समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया! अभिषेक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माहेश्वरी महिलाओं ने भजन प्रस्तुत करते हुए वहां के वातावरण को भक्ति में बना दिया!
मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित सभी बंधुओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया!
आज के कार्यक्रम में जहां सभी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया वही पुरुष वर्ग में घनश्याम कल्याणी नारायण डागा जुगल राठी शशि मोहन मूंदड़ा मगनलाल चांडक नवरत्न द्वारका नी गोपाल कृष्ण मोहता राजकुमार मोहता नारायण बिहानी नारायणदास दमानी निशा झांवर मंजू दमानी चंद्रकला कोठारी आदि का सक्रिय सहयोग रहा!
नर्मदा नदी के पवित्र जल से किया गया मुक्तिनाथ महादेव का रूद्राभिषेक*
बीकानेर/ सावण के तीसरे सोमवार को ब्रह्म बगीचा स्थित *मुक्तिनाथ महादेव* को नर्मदा नदी के पवित्र जल से रूद्राभिषेक किया जाएगा।
सोमवार को महादेव मंदिर में मुख्य पूजन और रुद्राभिषेक का कार्यक्रम विशेष रूप से नर्मदा नदी से लाये गये पवित्र जल से रुद्राभिषेक हुआ। विद्वान पंडित आचार्य बटुक महाराज द्वारा पूजन करवाया गया।
ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के व्यवस्थापक ब्रजगोपाल जोशी ने बताया कि आज के मुख्य अभिषेक में शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष, सुभाष जोशी, एडवोकेट वीरेंद्र जोशी ,योगेश्वर व्यास, मदनमोहन व्यास, मुरली मनोहर पुरोहित गिरिराज जोशी एकनाथ विश्नोई, संस्कृतिकर्मी भंवर लाल व्यास, रूद्राभिषेक
के बाद मुख्य आरती में अनेक भक्त लोग भी शामिल हुए।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...