... इस वजह से अब बीकानेर कांग्रेस ने की 26 को पैदल मार्च की घोषणा
... इस वजह से अब बीकानेर कांग्रेस ने की 26 को पैदल मार्च की घोषणा
बीकानेर 25 जुलाई
बीकानेर में 26 जुलाई को शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च सुबह 11 बजे गांधी पार्क से रवाना होकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगा।
यह मार्च राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मणिपुर हिंसा महिला उत्पीडन के खिलाफ निकाला जाना है। कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन देंगे।
पैदल मार्च ज्ञापन कार्यक्रम
दिनाक - 26 जुलाई 2023
समय - सुबह 11 बजे
स्थान - गांधी पार्क सर्किट हाउस के सामने बीकानेर
मणिपुर महिला उत्पीडन के विरोध में शहर और देहात कांग्रेस का पैदल मार्च 26 जुलाई 2023 को
जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की शहर देहात अध्यक्ष यशपाल गहलोत बिसनराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण पीसीसी सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, पंच सरपंच, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी पंचायत प्रत्याशी जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी भागीदारी निभायेंगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...