खबरों में बीकानेर
🌞
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️
बाल दिवस : नेहरू जयंती पर प्रदर्शनी, खेलकूद, शब्दांजलि सहित हुए कई आयोजन
पंडित नेहरू की जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी से मिलेगी प्रेरणा - जिला कलक्टर
बाल दिवस पर सूचना केंद्र में प्रदर्शनी शुरू
बीकानेर, 14 नवंबर। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस (बाल दिवस) के अवसर पर सोमवार को सूचना केंद्र प्रदर्शनी में पांच दिवसीय प्रारंभ हुई।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। इसलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में पंडित नेहरू के जीवन वृतांत, कृतित्व और राजस्थान की विकास यात्रा में उनके योगदान को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। उन्होंने नगर निवासियों को प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे लोगों को प्रेरणा मिल सकेगी। साथ ही राजस्थान के विकास से जुड़ें प्रसंग भी देखने को मिलेगा।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के राजस्थान यात्रा एवं राजस्थान से जुड़े उनके जीवन की 50 फोटो प्रदर्शित की गई। सवाई मानसिंह स्टेडियम के उद्घाटन तथा पंचायती राज व्यवस्था शुरू करने सहित उनके जीवन के राजस्थान से जुड़े फोटो लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आमजन शुक्रवार तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।
इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा, अधिशासी अभियंता नरेश जोशी, सहायक अभियंता सीपी बोहरा, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, पूर्व संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क) दिनेश सक्सेना, राजेंद्र कुमार भार्गव, डॉ. चंद्र शेखर श्रीमाली, फिरोज खान, बृजेंद्रसिंह, प्रियांशु आचार्य, परमनाथ सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।
2 A
सेन्टर फाॅर वूमेन स्टडीज एवं एन्टी सेक्सुअल हैरेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 14 नवम्बर, 2022 को ‘‘नेहरू का भारत स्वप्न’’ विस्तार व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पण्डित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर के उपाध्यक्ष श बुलाकी शर्मा थे। शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं. नेहरू को भारतीय लोकतंत्र का सृदृढ़ करने एवं देश में आर्थिक एवं सामाजिक समानता लाने में उनको हमेशा याद किया जाएगा।
अध्यक्षीय उद्बोधन में एमजीएसयू कुलपति प्रो0 विनोद कुमार सिंह ने दिया। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को महापुरूषों की जीवन से अवगत कराने के लिए केन्द्रीय पुस्तकालय में उनकी पुस्तकों का संग्रह स्थापित किया गया है। जिसमें पं. नेहरू द्वारा लिखी गई डिस्कवरी आॅफ इण्डिया, 11 वाॅल्यूम का वांग्मय कोष तथा नेहरू जी के भारत विजन आदि पुस्तकें उपलब्ध है।
समारोह का संचालन सेन्टर फाॅर वूमेन स्टडीज की डाॅयरेक्टर डाॅ. प्रगति सोबती ने किया तथा धन्यवाद भाषण एन्टी सेक्सुअल हैरेसमेंट सेल की प्रभारी डाॅ. संतोष कंवर शेखावत ने दिया । विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करते हुए बी.ए. आनर्स की छात्रा एकता सोलंकी ने नेहरू की जी विदेश नीति पर प्रकाश डाला।
2
बीकानेर 14 नवम्बर- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 133 वी जयंती पर जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ
प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ प्रवक्ता नितिन वत्सस पार्षद मनोज किराड़,ब्लॉक अध्यक्ष मगन पनेचा, करणीसिंह राजपुरोहित, महिला कांग्रेस प्रदेशसचिव सुषमा बारूपाल, महिला जिलाअध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात सचिव अर्चना नांगल, सचिव,ऐनुल हसन कादरी, राजपाल पुनिया ने संबोधित करते हुए चाचा नेहरू को याद किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
3 A
रंगा कॉलोनी स्थित अजय मेमोरियल स्कूल में चाचा नेहरू के जन्मदिवस के मौके पर आज चिल्ड्रन डे के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि शाला के संरक्षक रामचंद्र पुरोहित थे। शाला के विपिन पुरोहित के साथ बच्चे भी सम्मिलित होकर कार्यक्रम को यादगार बनाते हुए केक काटकर चाचा नेहरू के जन्मदिन को चिल्ड्रंस डे के रूप में मनाया।
3
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभाषपुरा, बीकानेर के तत्वावधान में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
आज दिनांक 14/11/ 2022 को जिला स्तरीय टी.टी.प्रतियोगिता (14 आयुवर्ग) के बालक/बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का शुभारम्भ राजकीय सार्दुल स्पोर्टस स्कूल बीकानेर में किया गया । जिसमे बीकानेर शहर व ग्रामीण स्कूलो के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. मिश्रा थे! जिन्होंने आज बाल दिवस के अवसर पर 1000/- रूपये बच्चों को अल्पाहार 'हेतु भेंट किये। विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल सिंह, सेवा निवृत्त, उप जि.शि.अ. (शा.शि.) व श्री दिनेश जी तनेजा टी. टी. कोच थे। समारोह का संचालन प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे रा.उ.प्रा.वि. सुभाषपुरा, बीकानेर के संस्था प्रधान श्री राम लाल नायक शा. शिक्षक टी.टी. कोच श्री विश्वजीत सिंह व शाला स्टाफ के सदस्य श्री जाकिर हुसैन उपस्थित थे।
4 A
बीकानेर |माधव महिला एवं बाल विकास समिति ने बँगला नगर में विद्यालय के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। बच्चों के बीच काॅपी, पेंसिल , फल, बिस्कुट, टाॅफी, पुस्तक आदि का वितरण किया। बच्चों के बीच गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना एवं नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। समिति अध्यक्ष उमेश पुरोहित ने आयोजन की महत्ता बताई।
4
टिन्नी आइसलैंड मुक्ता प्रसाद कॉलोनी बीकानेर स्कूल में बच्चों के लिए खेलकूद का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया । स्कूल के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस कार्यक्रम रखा गया। बच्चे फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू के रूप में दिखाई दिए ! नेहरू और प्रधानमंत्री मोदी की वेशभूषा में विवान तनेजा और नक्श ने यह शानदार प्रस्तुति निभाई। पाठशाला प्रिंसिपल ने बच्चों को आशीर्वाद और उपहार दिए।
5
‘राजस्थानी बाल साहित्य री दसा अर दिसा’ विषयक संगोष्ठी आयोजित
बीकानेर, 14 नवंबर।
राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधा्न में सोमवार को संगोष्ठी ‘आज रे बगत मांय राजस्थानी बाल साहित्य री दसा अर दिसा’ आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएडी-आईजीएनपी के अतिरिक्त आयुक्त दुर्गेश कुमार बिस्सा थे। उन्होंने कहा कि राजस्थानी में बाल साहित्य सृजन भी लगातार हो रहा है। आवश्यकता इस बात की है कि यह समय के अनुसार रचा जाए। इसमें प्रयुक्त होने वाले शब्द और विषय आज की मांग के अनुरूप हो।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. गौरी शंकर प्रजापत ने बाल साहित्य की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
पुस्तकालय विकास समिति के अध्यक्ष हरि शंकर आचार्य ने कहा कि पुस्तकालय द्वारा महापुरूषों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में बाल दिवस के अवसर पर गोष्ठी और राजस्थानी बाल काव्य सम्मेलन आयोजित किया गया।
गीतकार राजाराम स्वर्णकार ने बाल रचनाओं की प्रस्तुति दी। पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने आगंतुकों का आभार जताया।
*PMV'S प्ले स्कूल में बाल दिवस पर बालकों ने बिताया मस्ती से भरपूर दिन*
बीकानेर 14 नवंबर 2022
प्ले स्कूल की संचालिका ने बताया बच्चों को हॉपस्कॉच म्यूजिकल चेयर बेलन पासिंग रिंग गेम्स डांस फोटो सेशन आदि का आयोजन किया गया।
सभी बच्चे आज अलग ही अंदाज में और अपनी अलग ही मस्ती में इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
कार्यक्रम की समाप्ति पर बच्चों को उपहार स्वरूप टॉफी चॉकलेट बिस्किट्स दिए गए!
write views