खबरों में बीकानेर
✍️
इनकी जोड़ियां रहीं प्रथम : श्रेष्ठ जोड़ी रक्षा बंधन की भव्य प्रतियोगिता आयोजित
70 से अधिक भाई-बहन बने प्रतिभागी
गंगाशहर। आचार्य महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती मुनि शांतिकुमारजी एवं सुशिष्य मुनिश्री जितेंद्र कुमार जी ठाणा-9 के मंगल सान्निध्य में रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में श्रेष्ठ जोड़ी रक्षा बंधन की प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ।
तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ किशोर मंडल गंगाशहर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भाई-बहनों के 70 से भी अधिक जोड़ों ने भाग लिया एवं विभिन्न टास्क, राउंड्स के जरिए अपना दमखम दिखाया।
मुख्य रूप से 6 राउंड्स हुए जिसमें रक्षा सूत्र राउंड, महाप्राण ध्वनि राउंड, नो योर सिबलिंग, राखी खत राउंड, फील द पेंटिंग राउंड आयोजित हुए। साथ ही वाइल्ड कार्ड एंट्री भी रखी गई।
टॉप 07 जोडिय़ों में से भाई-बहन की तीन जोडिय़ां शीर्ष स्थान पर पहुंची। प्रथम स्थान पर भरत गोलछा-कनक सेठिया की जोड़ी श्रेष्ठ जोड़ी बनी। ऋषभ-प्रिया संचेती ने द्वितीय, दिव्यांश-ज्योत्सना तातेड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुनिश्री जितेंद्रकुमारजी ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र संबंधों का पर्व है। भाई-बहन में परस्पर सौहार्द, मैत्री की भावना बनी रहे। अध्यात्म की दृष्टि से भी जीवन में विकास करते रहे यह अपेक्षा है।
मुनि सुधांशुकुमारजी ने प्रतियोगिता से संबंधित नियम बताए। कार्यक्रम में ललित राखेचा एवं पूजा रितु बोथरा ने सूत्रधार की भूमिका से समां बांध दिया। तेरापंथ सभा मंत्री रतन छलानी ने आभार ज्ञापित किया।
तेयुप अध्यक्ष अरूण नाहटा के नेतृत्व में किशोर मंडल संयोजक दीपेश बैद, सह संयोजक संदीप रांका आदि तेयुप सदस्यों एवं किशोरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
🙏
write views