खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
✍️
OMG : तहसीलदार ने बारिश न होने की मिली शिकायत को कार्यवाही के लिए अग्रेषित कर दिया !!
इंद्रदेव के खिलाफ होगी कार्यवाही !
पानी न बरसने पर इंद्र देव के खिलाफ शिकायत, कार्रवाई की मांग की
गोंडा । गोंडा जिले की करनैलगंज तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में
एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां आए एक शिकायतकर्ता ने किसी आम व्यक्ति पर नहीं बल्कि बारिश के देवता इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत की और शिकायती पत्र दिया है। इस
शिकायती पत्र को तहसीलदार करनैलगंज ने कार्रवाई के लिए अग्रसारित भी कर दिया। विकास खंड कटरा बाजार के कौडिय़ा थाना क्षेत्र के झाला निवासी सुमित कुमार यादव ने
एसडीएम हीरालाल को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है, विगत की माह से पानी नहीं गिर रहा है। जिससे जनमानस बहुत ही परेशान है। जीव- जंतुओं और खेती पर भारी प्रभाव पड़
रहा है। जिससे घर में रह रही औरतें और छोटे बच्चे काफी ज्यादा परेशान हैं। अत: निवेदन है कि आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...