खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
✍️
बीकानेर में ये हैं वैक्सीनेशन सेंटर
राष्ट्रीय उपलब्धि : कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज लगी,
मोदी बोले- भारत ने फिर से इतिहास रच दिया
नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी है। इस बीच, संक्रमण को रोकने के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में विशेष उपलब्धि हासिल हुई है। लोगों को दी गई वैक्सीन डोज की संख्या रविवार को 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर
गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 98 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है, जबकि 90 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 15-18 वर्ष के बीच के 82 प्रतिशत किशोरों को भी टीके की एक खुराक दी जा चुकी है जबकि 68 प्रतिशत
किशोरों को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान तीन जनवरी से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने इस
उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने फिर से इतिहास रच दिया है।
बीकानेर : सरकारी अस्पतालों में सुविधा
सभी सरकारी अस्पतालों में 15 जुलाई से बूस्टर या प्रिकॉशन डोज लगवाया जा सकेगा। हालांकि फ्री डोज अगले 75 दिन के लिए ही उपलब्ध होगा। अभी देश में कोरोना वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज मुफ्त है, जबकि बूस्टर डोज के लिए भुगतान करना होता है।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...