खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
✍️
जमीनी विवाद में नेताजी के परिवारजन भिड़े, वायरल वीडियो चर्चा में
कांग्रेस नेता के परिवार में जमीन के लिए जानलेवा जंग का वीडियो वायरल
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कांग्रेसी नेता के परिवार में प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। इस प्रॉपर्टी विवाद के चलते गुरुवार 14 जुलाई को खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गाड़ी से कुचल कर जान से मारने का
प्रयास किया। संपिा विवाद के कारण नेताजी के परिवार में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दो चाचाओं ने अपने भतीजे के परिवार को जान से मारने की कोशिश की। भतीजे के घर में लगे सीसीटीवी
कैमरे में हमलावरों की करतूत कैद हो गई।
श्याम नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अजमेर रोड पर हीरापुरा चौराहे के पास पूर्व पार्षद और कांग्रेस के सचिव हरीश यादव के परिवार की पुश्तैनी जमीन है। इस जमीन पर संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।
श्याम नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराने वाले राहुल यादव के मुताबिक उनके पिता धर्मेंद्र यादव का निधन हो चुका है। उनके दो चाचा पिता के हिस्से की जमीन हड़पना चाहते हैं। राहुल ने अपने चाचा नरेश यादव और लाल बहादुर यादव पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया। संपत्ति विवाद का यह मामला पूर्व में भी पुलिस थाने में
दर्ज हो चुका है जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। पीडि़त राहुल यादव ने पूर्व में कांग्रेस नेता हरीश यादव के खिलाफ भी मारपीट का आरोप लगाया था।
👇
कुलपति निलंबित, राज्यपाल ने दिए आदेश
पूरा चिट्ठा





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...