खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
✍️
नहर कर्मियों, पूगल फांटा व्यापारियों सहित संस्थाओं-संगठनों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपे ज्ञापन
बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर आगमन पर विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें ज्ञापन सौंपे गये और जन समस्याएं बता कर समाधान की मांग
की गई।
राजकुमार व्यास अध्यक्ष मुख्य लेखाधिकारी(निरीक्षण) कर्मचारी संगठन,इंदिरा गांधी नहर परियोजना, बीकानेर द्वारा 3 वर्ष से सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की पदोन्नति से वंचित नहर विभाग के वित्तीय प्रहरी संबंधित दिए ज्ञापन में बताया कि
उच्च अधिकारियों की उदासीनता,तथा कमजोर निर्णय के कारण इस विभाग के कर्मचारी लगातार 3 वित्तीय वर्ष से सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की पदोन्नति से वंचित हो रहे है । जिससे इस संगठन के कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है । तथा कुछ एक कर्मचारी अदालत की भी शरण ले चुके है ।
इस विभाग के कर्मचारियों की वरिष्ठता उनके निश्चित स्थान पर समायोजित करते हुवे इस विभाग को अब तक कि भांति स्वतंत्र ऑडिट के आदेश फरमावे ताकि इस संगठन के कर्मचारी और अधिक उत्साहित होकर अपने निरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे सके ।
पूगल फांटे पर नाले पर बनी अवैध दुकानें व ठेले वालों संबंधित ज्ञापन
पूगल फाटा बस स्टैंड के पास नालों पर बनी दुकानों दुकानों के कारण नाले गन्दगी से भरे पड़े है नालों पर अवैध रूप से आगे आई दुकानों के कारण नालों की सफाई नही होती इस कारण वहां बरसात में नालों से गन्दगी का पानी बाहर आ जाता है और वहां बनी मिल के अंदर भी गन्दगी का पानी नालियों द्वारा चला जाता है जिससे मिल के अंदर रहने वाले श्रमिको के परिवार वालो गन्दगी की बदबू व मच्छरों को सामना करना पड़ता है इस सम्बंध में नगर निगम के अधिकारियों को कई बार सूचित किया व जिलाधीश कार्यलय में भी इसकी सूचना दर्ज करवाई लेकिन समस्या वेसी की वैसी बनी हुई है ।
अधिकारियों को इस पर तुरन्त कार्यवाही कर अवैध रूप से आगे आई दुकानों को नाले पर से हटाकर उसकी सफाई करवायें ।
ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार दाधीच के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन देकर विप्र समाज की समस्याओं से अवगत कराया।
विप्र कल्याण बोर्ड के जिला स्तरीय प्रकोष्ठ गठित करने, देवस्थान विभाग से मंदिर के पुजारियों को मासिक भत्ता देने, मंदिरों की आरोगण राशि महंगाई के अनुरुप बढ़ाने, विप्र स्मारक भवन बनाने, प्रत्येक जिले व पालिका क्षेत्र में महर्षि दधीची भवन का निर्माण कराने, बीकानेर में स्वतंत्रता सेनानी, हीरालाल शर्मा के नाम पर मार्ग का नाम रखने आदि की मांगे की गई।
आरटीई के बकाया भुगतान की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन
शिक्षा सत्र 2020 -21 में ऑफलाइन पढ़ाए गए विद्यार्थियों के आरटीई के बकाया भुगतान व 30 नवंबर 19, 31 दिसंबर 2020 व 31 मार्च 2021 का बैरियर लगाकर रोके गए भुगतान की मांग को लेकर आज बीकानेर सर्किट हाउस में
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला व रामेश्वर डूडी पूर्व नेता प्रतिपक्ष से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर दिलीप भारद्वाज पल्लू, मनीष शर्मा श्रीडूंगरगढ़, अनिल कस्वां बीकानेर, श्योप्रकाश जाखड़, देवीलाल सारण, विनोद बाबल, पवननाथ,मदन खिचड
विनोद विश्नोई, हनुमान सिंह पंवार मिलने
वालों में शामिल रहे।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय
प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य के
नेतृत्व में राजस्थान के मुखयमंत्री अशोक
गहलोत से बीकानेर सर्किट हाउस में
मिलकर ज्ञापन दिया।जिसमें हिन्दी माध्यम
के विद्यालयों को संबन्धित परिक्षेत्र की
मांग के अनुसार ही परिवर्तित करने तथा
नए स्थानों पर संपूर्ण ससाधनों के साथ
अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की समय
की माँग अनुसार खोलने, सभी विद्यालयों
मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाने,
विवेकानन्द मॉडल स्कूलों में कार्यरत
स्टाफ को बकाया वेतन भुगतान करने
तथा शून्य आधारित बजट के आधार पर
वेतन व्यवस्था करने, पीडी मद में कार्यरत
शिक्षकों का कोषालय के माध्यम से वेतन
आहरण सुविधा प्रारंभ करवाने,
माध्यमिक शिक्षा में नवनियुक्ति से पदों को
भरने, महात्मा गाँधी विद्यालयों में
अधिशेष शिक्षकों का समायोजन
स्थानान्तरण से पूर्व करवाने, समस्त
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण करने
तथा नीति नियमों के अन्तर्गत समस्त
स्थानान्तरण करवान, नवक्रमोन्नत
विद्यालयों में स्टाफ लगाने, स्कूल गणवेश
रेडिमेड उपलध करवाने, स्टाफिंग पेटर्न
माध्यमिक शिक्षा में करवाकर
आवश्यकता अनुसार पद आवंटन करने
आदि विभिन्न विषयों से अवगत करवाया
गया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लॉक
प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पं.हरिप्रकाश वाल्मीकि
के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का
स्वागत किया तथा ज्ञापन देकर सफाई
कर्मियों की नियुक्ति, सफाई कर्मियों को
तकनीकी कर्मी घोषित कर तृतीय श्रेणी
वेतनमान देगी सफाई कर्म. वित्त आयोग
गठित करेगी आदि की मांग की।
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ (स्वतंत्र) के प्रदेश संस्थापक मनीष विधानी ने मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा से मुलाकात कर अधीनस्थ विभागों में मंत्रालयिक संवर्ग की पदोन्नति अनुभव में कार्मिक विभाग के मानदंड अनुसार एकबारीय शिथिलन प्रदान करने की मांग की।
गहलोत का स्वागत
मुख्यमंत्री के पधारने पर उनका स्वागत
सूत की माला पहनाकर किया गया।
राकेश सिंगारिया राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष
कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ ओमप्रकाश
लोया, पार्षद नन्दू जावा, कामराज मधु
खन्ना, मीनाश्री मोनपुरिया आदि ने भी
स्वागत किया।
मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट
गंगा जमुनी संस्कृति की परिचायक धरती
बीकानेर में शुक्रवार को राजस्थान के
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर
स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय
के हेलीपैड व इनडोर स्टेडियम तथा बाद
में सर्किट हाउस पधारने पर उनका
असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के
प्रदेश महासचिव डॉ मिर्जा हैदर बेग ने
स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह राजस्थान
का गांधी - अशोक गहलोत भेंट किया।
इसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत का व्यक्तित्व गांधी जी के
बताए आदर्श जीवन के अनुरूप है
इसलिए उन्हें राजस्थान का गांधी कहा
जाता है तथा वे अपने क्षेत्र के आमजन के
दुखों को दूर करने हेतु सदैव तत्पर रहते
हैं। इस अवसर पर सैयद रईस अली,
राहुल जादूसंगत, ओम प्रकाश लोहिया,
रमजान, ओम प्रकाश सेन, श्याम
बीठनोक आदि ने भी माला पहनाकर
उनका स्वागत किया।
बीकानेर सिटीजंस एसो.
शिष्टमंडल ने बीकानेर शहर से जुड़ी
अनेक समस्याओं के परिवाद मुयमंत्री
अशोक गहलोत को दिए। जिसमे जिला
परिवहन कार्यालयों में लंबे समय से
रिक्त पड़े तीन डीटीओ के पद भरने,
पीबीएम अस्पताल में बरसात के समय
भरे जाने वाले पानी की निकासी में
सुधार, सरकारी ऑफिसों में बायोमेट्रिक
हाजरी लागू करने, राजस्थान संपर्क पर
दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग करने,
संभागीय आयुक्त द्वारा किए जा रहे सुधार
कार्य को यथावत रखने आदि के अनेक
परिवाद दिए जिनका तुरंत निराकरण करने
का मुयमंत्री ने भरोसा दिलाया।
शिष्टमंडल में सचिव एडवोकेट हनुमान
प्रसाद शर्मा, अंकुर शुक्ला, एस एस शर्मा
आदि मौजूद रहे।
शिक्षक संघ रेसटा
शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर
एसोसिएशन (रेसटा) की ओर से
प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद के नेतृत्व
में शिक्षको की पांच सूत्री मांगों के
समाधान हेतु राज्य के मुख्यमंत्री अशोक
गहलोत को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश
कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया
की ज्ञापन में टीएसपी ओर नॉन टीएसपी
क्षेत्र के 85 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षको की
तबादला सूची बिना विधायको की
डिजायर जल्द जारी करने, प्राचार्य और
उप प्राचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी
भर्ती करने, शिक्षको को बीएलओ नही
लगाने, आदि की मांग की गई।
विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ
सीएम अशोक गहलोत को ज्ञापन
देकर पंचायत सहायकों को अडॉप्ट करके
नियमितीकरण करने की मांग की। जिसमें
जिला अध्यक्ष केशुराम मेघवंशी,
विजयपाल ज्याणी, प्रकाश चंद्र गोयल,
प्रभु डूडी, हनुमान राम, मुलदास, शंकर
लाल, रिगत मल व मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र
श्रीमाली आदि मौजूद थे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...