खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
✍️
आज मंडियों, मिलों की हड़ताल,
आटा-चावल पर हो रहा जीएसटी का विरोध
जयपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर खाद्यान्न व्यापारी 16 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल कर रहे है। इस क्रम में राजस्थान की सभी मंडियों और खाद्यान्न व्यापारी भी शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल खुला आटा, चावल, दाल, डेयरी प्रॉडट आदि पर जीएसटी लगाने के विरोध में की जा
रही है। उधर केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा कि जीएसटी के प्रावधान को वापिस नहीं लिया जायेगा। जीएसटी परिषद द्वारा की गई सिफारिशें 18 जुलाई से प्रभावी होगी। राजस्थान खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि हड़ताल में राजस्थान की सभी 247 कृषि मंडियां, 140 चावल मिलें, 860 दाल मिलें और 600 आटा मिलें तथा 30 हजार छोटी चक्की चलाने वाले
शामिल रहेंगे। खाद्यान्न व्यापारी सीकर रोड़ स्थित मंडी पर प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन कर जीएसटी लगाने का विरोध करेंगे। जिलों में भी मंडी व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे।
कांग्रेस ने भी किया विरोध प्रदर्शन का फैसला : राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भारत सरकार के
इस फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि देश में यह पहला अवसर है जब आजादी के बाद आटे पर टैक्स लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आटा, दाल, चावल महंगा होने से सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ेगा जो कि
पहले से भी महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने बताया कि राज्य में कांग्रेस जन विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। उन्होंने मांग की है कि भारत सरकार को यह 5 प्रतिशत टैस तत्काल वापिस लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर में
छात्रों और युवाओं पर केंद्रित बजट में क्या-क्या नवाचार हो, स्कीम बताएं
सरकार है शिक्षा पर संवेदनशील
ग्रामीण ओलिंपिक
पेपर लीक आरोपी जेल में
साइकिल और बीकानेर
बजट और युवा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर में विकास सहित प्रमुख विषयों पर खुलकर बोले। उन्होंने खेल, किसान, स्टूडेंट, बजट, अंग्रेजी - शिक्षा, पेपरलीक आदि पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री यहां महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, इंडोर स्टेडियम व ऑडिटोरियम के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों और युवाओं के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। इसे देखते हुए ही प्रदेश का अगला बजट भी इन्हीं को केन्द्र में रखते हुए पेश किया जाएगा। इसमें कोई सुझाव देना चाहे तो दे सकते हैं। बजट में क्या-क्या नवाचार हो, स्कीम हो बता सकते हैं। इस बार हमने किसानों को ध्यान में रखते हुए अलग से बजट पेश किया था।
सरकार है शिक्षा पर संवेदनशील
सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील है। खासतौर से अंग्रेजी शिक्षा को बढावा देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या बढा दी गई है। इनमें एडमिशन भी लॉटरी से हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिभावक इन्हें लेकर कितने गंभीर है। इसे देखते हुए ही दस हजार शिक्षकों की भर्ती चल रही है। स्टूडेंटस को प्रोत्साहन देने के लिए फ्री कोचिंग दी जा रही है। प्रदेश के करीब दो सौ छात्रों को राजीव गांधी एक्सीलेंस एकेडमिक स्कीम के तहत शिक्षा के लिए विदेश भेज रहे हैं।
ग्रामीण ओलिंपिक
गहलोत ने प्रदेश में खेलों को बढावा देने को लेकर विधायक क्रष्णा पूनिया की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहला अवसर है जब पदश्री व अर्जुन अवार्डी पूनिया के अनुभव का लाभ स्पोर्टस कौंसिल को मिल रहा है। ग्रामीण ओलंपिक का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि इसके माध्यम से भी प्रदेश में खेलों को लेकर माहौल बन गया है।
पेपर लीक आरोपी जेल में पेपर लीक प्रकरण को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि आपने देखा कि पेपर लीक करने वाले कई गैंग बन गए। नौ राज्यों में पेपर लीक हुए। हमारे यहां एसओजी ने अच्छा काम किया। पेपर लीक में सरकार ने सख्ती दिखाई आज वे लोग जेलों में हैं। गहलोत ने कहा कि अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि भविष्य में पेपर लीक नहीं होंगे।
साइकिल और बीकानेर
बीकानेर में संदर्भ में सीएम गहलोत ने कहा कि बीकानेर साइक्लिंग में राजस्थान का सिरमौर है। यहां महाराजा करणी सिंह स्टेडियम में एक और इंडोर स्टेडियम बनाने जा रहे हैं। खेलों को पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...