प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया व्हाट्सएप डीपी पर तिरंगा लगाने का आह्वान* *संभागीय आयुक्त के निर्देश पर बीकानेर में पहले ही हो चुकी शुरुआत*



खबरों में बीकानेर





औरों से हटकर सबसे मिलकर


👇



🙏



✍️

*प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया व्हाट्सएप डीपी पर तिरंगा लगाने का आह्वान*
 *संभागीय आयुक्त के निर्देश पर बीकानेर में पहले ही हो चुकी शुरुआत*
बीकानेर, 31 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के दौरान देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने व्हाट्सएप की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) पर तिरंगा लगाने की अपील की। 
बीकानेर संभाग में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर पूर्व में ही इसकी शुरुआत की जा चुकी है। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इसके बाद संभाग के चारों जिलों में बड़ी संख्या में कार्मिकों और अधिकारियों ने अपने व्हाट्सएप की डीपी तिरंगे को लिया। उन्होंने अभियान से संबंधित पहली संभाग स्तरीय बैठक में इसके लिए निर्देश दिए थे। साथ ही कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल के प्रोफाइल पिक्चर पर भी तिरंगे झंडे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की शुरुआत संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने अपनी व्हाट्सएप डीपी पर तिरंगा लगाकर की थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद इसमें और अधिक गति लाई जाएगी। रविवार को ही उन्होंने अभियान की अब तक की तैयारियों की समीक्षा भी की।























Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा