खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
✍️
मोहम्मद रफी की याद में गाये गीत, झूम उठे लोग, हरजी नरजी तराने तराने क्लब का आयोजन
बीकानेर। हरजी नरजी जश्ने तराने क्लब के तत्वावधान में रफी साहब की याद में उनकी 42 वीं पुण्यतिथि पर रविवार की शाम को पूगल रोड स्थित शिवाय गेस्ट हाउस मे संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गायकों ने अपनी सुमधुर आवाज से रफी साहब के गीतों को गाकर समां बांधा।
कलाकार हरीष शर्मा ने कहा कि पुराने गीतों के तराने आज भी लोगों के दिलों को सुकून देते हैं। पार्श्वगायक रफी साहब का पूरा जीवन संगीत को समर्पित था। उन्होंने बॉलीवुड में संगीत को एक नया आयाम दिया है। आज भी उनके द्वारा गाए हुए गीत लोगों की जुबां पर हैं। उन्होंने उभरते हुए गायकों को उनसे सीख लेने की बात कही, ताकि वह भी अपने जीवन में आगे बढ़ सके।
कलाकार नरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि संगीत शुरू की साधना का नाम है। जिस किसी ने भी सुर की साधना की उसने अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। उन्होंने गायकों का मार्गदर्शन भी किया।इस अवसर नरेंद्र सिंह शेखावत ने वृक्षारोपण के लिए कार्यक्रम मे सभी कलाकारों शपथ दिलाई।
अन्य कलाकार सुरेश मदान, मनीष बावेजा, शुभेंदु अग्निहोत्री, जावेद अली, हैप्पी सिंह, रूद्र कुमार, अजय शर्मा ने भी अपने अनुभवों को साझा किया।
इस दौरान देवांगन म्यूजिकल ग्रुप कलाकारों सहित संगीत रसिक मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं