खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
RPSC : कुल 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी की कैलेंडर : वनपाल भर्ती 6 नवंबर, वनरक्षक भर्ती परीक्षा 12 व 13 नवंबर को
प्रतापगढ़
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 10 भर्तियों की परीक्षा की तिथियां घोषित की गई हैं। इस कैलेंडर में शामिल कुछ भर्तियों की परीक्षा तिथि पहले भी जारी की जा चुकी थी।
बोर्ड के अनुसार, सबसे बड़ी भर्ती वनपाल.वनरक्षक भर्ती की तिथि पहली बार जारी की गई है। वनपाल भर्ती परीक्षा 6 नवंबर को और वनरक्षक भर्ती परीक्षा 12-13 नवंबर को होगी। इस भर्ती में 22 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
पीटीआई भर्ती ग्रेड तृतीय की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी है। पीटीआई भर्ती परीक्षा 25 सितंबर को होगी। हालांकि बोर्ड ने अभी इस भर्ती की विज्ञप्ति जारी नहीं की है, लेकिन परीक्षा तिथि पहले ही जारी कर दी।
इसके अलावा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 18.-19 जून को, प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 28-29 जून को को होगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...