खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
इस जिले में 30 जून है आंगनबाड़ी केन्द्रों में 36 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती: जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में 36 पदों पर होगी भर्ती, 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन*
नागौर
जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त पदों को भरने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक द्वारा 1 जून को विज्ञप्ति जारी कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन मांगे गए है। उक्त विज्ञप्ति में 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 2 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 19 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र स्थानीय योग्यताधारी न्यूनतम 12 वीं पास कार्यकर्ता व मिनी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए न्यूनतम 10वीं पास विवाहित महिला अभ्यर्थियों से संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपनिदेशक सिकरामाराम चोयल ने बताया कि नागौर परियोजना में जोधियासी, जायल परियोजना में डेह, रामसर व जोचीणा और लाडनूं में कुमासिया व विश्वनाथपुरा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पद रिक्त है। उच्च योग्यताधारी अभ्यर्थियों को नियमानुसार चयन में वरीयता दी जाएगी। डीडवाना परियोजना में आसकी ढाणी, जाड़ोद, खिचियां बासनी, रामसाबास व सरदारपुरा खुर्द, नावां में पुरोहितों का बास, परबतसर में नाका बस्ती एवं जाजड़ों की ढाणी, मकराना में गेलासर और डेगाना में सांजू के आंगनबाड़ी केन्द्र पर रिक्त पदों के लिए सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन मांगे गए हैं। वहीं रियांबड़ी में फालकी, लूंगिया, रियांबड़ी-8, गुढ़ा जगमालोता, मानास, मेड़ता सिटी में गंठिया व डांगावास, मूंडवा मे संखवास, खजवाना, थिरोद व शीलगांव तथा खींवसर में तांतवास, खोड़वा, लालाप, करणूं व सोननगर के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र पर रिक्त पदों के लिए सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून शाम 5 बजे तक है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...