खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
राजस्थान के एक मंत्री को मिली धमकी, पुलिस अलर्ट
बीकानेर के इस मंत्री को मिली धमकी, पुलिस अलर्ट
बीकानेर। प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री व खाजूवाला से विधायक गोविन्दराम मेघवाल को सौपू गैंग की ओर से फोन कर धमकी दी गई है कि उन्हें 70 लाख रूपये नहीं दिए गये तो उनके परिवार को जान मार दिया जाएगा। बांडेबंदी में बैठे गोविन्दराम मेघवाल को मिली इस धमकी के बाद सरकार सतर्क हो गई है और एसओजी तथा बीकानेर रेंज के आईजी को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए है। जिसके बाद आईजी ओमप्रकाश ने बीकानेर व श्रीगंगानगर के एसपी व खुफिया एजेन्सी को मामले की जांच पड़ताल कर पूरे घटनाक्रम की जाकनारी उपलब्ध करवाने को कहा है। वहीं मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि वे इस प्रकार की धमकियों से डरने वाले नहीं है। पुलिस को छानबीन कर आरोपियों को पकडऩे के निर्देश सीएम दे चुके है। पुलिस अपना काम कर रही है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...