खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
12वीं आर्ट्स : मिला आंसर बुक की प्रति ऑनलाइन प्राप्त करने का मौका
स्कूटनिंग के लिए करना होगा अप्लाई: RBSE ने दिया आंसर बुक संवीक्षा व कॉपी ऑनलाइन लेने का मौका*
अजमेर
RBSE स्टूडेंट को आंसर बुक की कॉपी ऑनलाइन लेने का मौका दे रहा है। इसके लिए 10 दिन में अप्लाई करना होगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं आर्ट्स के विद्यार्थियों को आंसर बुक की संवीक्षा कराने और आंसर बुक की प्रति ऑनलाइन प्राप्त करने का मौका दे रहा है। इसके लिए विद्यार्थी परिणाम तिथि से 10 दिन की अवधि में आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल सभी परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने की डेट से 10 दिन में बिना विलंब शुल्क 300 रुपए के साथ आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 5 दिन तक विलंब शुल्क 300 रुपए सहित आवेदन किया जा सकेगा।
आंसर बुक की संवीक्षा कराने एवं संवीक्षा उपरांत स्कैन प्रति प्राप्त करने के लिए बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर स्क्रूटनी 2022 लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आंसर बुक के पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच का प्रावधान नहीं है।
संवीक्षा में आंसर बुक में प्रदत्त अंकों के योग में भिन्नता, अंदर या बाहर केजिंग में भिन्नता, किसी प्रश्न में अंक नहीं दिए गए हैं, उत्तर पुस्तिका या अंक तालिका में प्रदत अंकों में भिन्नता आदि त्रुटियों के निवारण के लिए की जाती है।
अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी आवेदनों को क्रमबद्ध-पंजीकरण कर एसएमएस द्वारा परीक्षार्थी के प्रार्थना पत्र में अंकित मोबाइल नंबर पर पंजीकरण संख्या और आवेदित विषयों की सूचना अंतिम दिनांक के बाद दी जाएगी। आवेदित विषय की उत्तर पुस्तिका वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपलोड कर सकेंगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...