खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ मनाई जाएगी मेघवाल की जयंती
बीकानेर। खादी जगत के पुरोधा, पर्यावरण हितैषी स्व. गंगाराम मेघवाल की 80वीं जयंती पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ मनाई जाएगी। श्री गंगाराम मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट कोलासर बीकानेर की अध्यक्षा श्रीमती सुखी देवी ने बताया कि 8 जून बुधवार को स्व. गंगाराम की 80 वीं जयंती के अवसर पर बी ब्लॉक करणी नगर स्थित मेघवाल समाज सेवा संस्थान में सुबह 8:30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें स्व. गंगाराम को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यावरण सरंक्षण की चेतना बढ़ाने का उद्देश्य से आगंतुक महानुभावों को एक एक पौधा वितरित किया जाएगा। साथ ही पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रामलाल परिहार ने बताया की जयंती के मौके पर 'मानव विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भूमिका' पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे और उन के माध्यम से समाज में नवाचार लाने का प्रयास किया जाएगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...