खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
वृद्ध आश्रम की सिस्टर्स को दिए शुभ संकल्प के साथ पौधे
बीकानेर, 7 जून। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज में मंगलवार को 75 दिवसीय ’’एक व्यक्ति, एक संकल्प व एक पेड़ का अभियान ’’’’कल्पतरुह’’’ के दूसरे दिन तहत शुभ संकल्प के साथ पौध वितरण किया गया। गुरुवार को केन्द्र के रानीसर बास स्थित सेवा केन्द्र में कार्यक्रम होगा।
मंगलवार को एस.डी.काॅन्वेंट की ओर से सोफिया स्कूल के पास संचालित शांति निवास वृद्ध आश्रम की प्रभारी सिस्टर मैरीन व सिस्टर स्टाॅलिन को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संभागीय संचालिका बी.के.कमल ने तुलसी व अन्य पौधे प्रदान किए तथा शुभ संकल्प करवाया। आश्रम की प्रभारी ने वृद्ध आश्रम की गतिविधियों से तथा बी.के.रजनी ने अभयान के बारे में अवगत करवाया। घर परिवार से बेघर, लाचार, बीमार लावारिसों की परमात्मा के रूप में सेवा करने वाली सिस्टर मैरीन ने अभियान को अनुकरणीय बताया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...