खबरों में बीकानेर
खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें ।
✍🏻
पूगल में कॉलेज का शुभारंभ हुआ
आपदा प्रबंधन मंत्री ने 10लाख की घोषणा की
बीकानेर। सोमवार को पूगल में नवस्वीकृत राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ। पहले सत्र में यहां कला वर्ग की कक्षाएं प्रारंभ होंगी तथा चरणबद्ध तरीके से नए संकाय खुलावाए जाएंगे। शुभारंभ करने के बाद आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने अस्थाई भवन के रखरखाव और फर्नीचर आदि के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है तथा राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 4.50 करोड रुपए भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
आयोजन में पूगल उपखंड अधिकारी सीता शर्मा, तहसीलदार रामेश्वर लाल, डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी पी सिंह, प्रभारी अधिकारी सतीश गुप्ता, डॉ गोविन्द सिंह, डॉ सुरेंद्र पाल, डॉ देवाराम जयपाल, डॉ अनु कुमार शर्मा, यूनुस खान, मुरलीधर मोदी, त्रिलोक भींचर, हबीब खान, वायस खान, हाकम खां, मनीष भार्गव, मुनीर खां, रूपाराम, रामनिवास, मदन भुट्टा, सूर्यप्रकाश, कयामुद्दीन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...