खबरों में बीकानेर
खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें ।
✍🏻
वंदे गौ मातरम परिवार और पशु क्रूरता निवारण संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
महामंडलेश्वर श्री श्री 108 सरजू दास जी महाराज के सान्निध्य में कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। 3 दिन पहले लूणकरणसर के पास मलकीसर गांव में 2 गाय माता के मुंह में विस्फोट हुआ और दोनों गाय माता खत्म हो गई। उस के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया। सभी गौ भक्तों ने रोष दिखाते हुए प्रशासन को चेताया और कहा अगर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। गाय माता के साथ अत्याचार नहीं सहेंगे। सभी गौ भक्त मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला ओम उपाध्याय, महामंत्री श्रवण सिंह खारा, मीडिया प्रभारी अरविंद गौड़, उपाध्यक्ष राजवीर मारु, चिकित्सा प्रभारी डॉ सूर्य प्रकाश, उपाध्यक्ष सोनू सिंह, उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह शेखावत, पार्षद अनूप गहलोत, अन्नपूर्णा जोशी, मधु शर्मा, वीणा पारीक, कमलजीत कौर, सीता रामावत, शशि गुप्ता ,अर्चना अग्रवाल ,संजय मारु, ईश्वर पंचारिया ,और वंदे गौ मातरम परिवार एवं पशु क्रूरता निवारण संघर्ष समिति की पूरी टीम मौजूद रही।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...