खबरों में बीकानेर
खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें ।
✍🏻
राजकीय महाविद्यालय कोलायत में प्रवेश प्रारम्भ
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्रीकोलायत में सत्र 2022-23 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो चुके है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शालिनी मूलचंदानी ने बताया कि महाविद्यालय में बीए,बीएससी,और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 27 जून से 9 जुलाई तक किसी भी ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। नोडल अधिकारी मुकेश सिहाग ने बताया कि महाविद्यालय में बीए में 160 सीटों पर बीएससी में 70 सीटें और बीकॉम में 80 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा । विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की समस्या होने पर महाविद्यालय हेल्पडेस्क नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...