खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
तूफान में फंसे विमान की दुर्गापुर में आपात
लैंडिंग, 40 यात्री घायल
कोलकाता । मुंबई
से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाले
स्पाइसजेट बोइंग बी-737 विमान की
इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ये विमान
लैंड ही होने वाला था कि अचानकर
तूफान में फंस गया। हालांकि पायलट की
सूझबूझ के चलते विमान की सुरक्षित
लैडिंग कराई गई मगर इस दौरान 40
यात्रियों के घायल होने की खबर सामने
आ रही है।
जानकारी के मुताबिक कुछ
यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी को
अस्तपाल भेजा गया है। ये विमान
एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले काल
बैसाखी तूफान में फंस गया। लैंडिंग से
पहले अचानक तेज तूफान में जैसी ही
विमान फंसा सभी यात्री घबरा गए।
विमान के तूफान में फंसने के बाद उसके
केबिन का सामान गिरने लगा और इसकी
वजह से विमान में सवार 40 यात्री
घायल हो गए। स्पाइसजेट ने हादसे पर
दुख जताया है। विमान के अंदर यात्री
काफी घबरा गए थे और विमान में तेजी
से गडग़ड़ाहट की आवाज भी आने लगी
थी। मगर विमान के पायलट ने सूझबूझ
से काम लेते हुए विमान को रनवे पर लैंड
कराया। इमरजेंसी लैंडिंग के कारण
विमान के अंदर रखा सामान एक एक
करके गिरने लगा जिसके कारण लोगों
को चोटें आ गईं। विमान की सुरक्षित
लैंडिंग के बाद सभी घायलों को उपचार
के लिए तत्काल नजदीकी रानीगंज
अस्पताल ले जाया गया




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...