मंचित हुआ 'फुटनोट्स ऑफ लाइफ- हाशिये जिन्दगी के

खबरों में बीकानेर...


✍🏻




👉



💘






📷

*बीकाणा रंग महोत्सव*
 *तीसरे दिन नादिरा बब्बर के निर्देशन में मंचित हुआ 'फुटनोट्स ऑफ लाइफ- हाशिये जिन्दगी के'*
बीकानेर, 30 अप्रैल। बीकानेर नगर के 535वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे बीकाणा रंग महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को मुम्बई के 'एकजुट' संस्था द्वारा नाटक 'फुटनोट्स ऑफ लाइफ- हाशिये जिन्दगी के' का मंचन रवींद्र रंगमंच में किया गया। नाटक का लेखन और निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी नादिरा बब्बर ने किया। नादिरा बब्बर सिनेमा और रंगकर्म में समान रूप से सक्रिय हैं। नाटक में उत्कर्ष मजूमदार, विभा छिब्बर, युद्धवीर दहिया, मानव पांडे, देवेश कुमार, उस्मिता राणा इत्यादि रंगकर्मियों ने अभिनय किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, रंगकर्मी दयानंद शर्मा, अमित गोस्वामी, असित गोस्वामी, आभा शंकरन, सुरेश आचार्य, अशोक जोशी, विकास शर्मा और सुधेश व्यास आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया। 
*रविवार को 'प्रेम रामायण' से होगा समारोह का समापन* 
चार दिवसीय नाट्य समारोह के अंतिम दिन रविवार को मुंबई के नाटक 'प्रेम रामायण' का मंचन होगा। देश के मशहूर रंगकर्मी अतुल सत्य कौशिक इसका निर्देशन करेंगे। नाटक में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क होगा।








Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा