महावीर रांका ने किया पतंगों का वितरण अनूठे सेवा कार्य महावीर रांका की पहचान : अखिलेशप्रताप सिंह

खबरों में बीकानेर...


✍🏻




👉



💘






📷

बीकानेर स्थापना दिवस पर महावीर रांका ने किया पतंगों का वितरण
अनूठे सेवा कार्य महावीर रांका की पहचान : अखिलेशप्रताप सिंह
बीकानेर। बीकानेर स्थापना दिवस पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा भाजपा व जागरुकता भरे संदेश उकेरित पतंगों का वितरण किया गया। शनिवार को सर्किट हाउस के पास स्थित खैरपुर भवन में पतंग वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने कहा कि अनूठे सेवा कार्य करना यूआईटी पूर्व चैयरमेन महावीर रांका की पहचान है। हर वर्ष पतंग वितरण कर बीकानेर स्थापना दिवस को मनाना तथा पतंगों के माध्यम से जागरुकता का संदेश देना महावीर रांका की विशेषता है। प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व भामाशाहों के सहयोग तथा टीम वर्क की बदौलत ही हर वर्ष पतंग वितरण किया जाता है। इस बार करीब 40 हजार पतंगों का वितरण किया जा रहा है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि वितरण कार्यक्रम में ओम राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष अरुण जैन, कमल आचार्य, चंद्रशेखर गहलोत, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, दिनेश महात्मा, पवन महनोत, आदर्श शर्मा, विष्णुप्रकाश तंवर, तेजाराम राव, पंकज गहलोत, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, जगदीश मोदी, मधुसूदन शर्मा, जमनलाल गजरा, नरेश जोशी, आनन्द सोनी, घनश्याम रामावत, तोलचन्द जोशी, भगवतीप्रसाद गौड़, गिरिराज सिंह भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, रमेश सैनी, नवरतन सिंह सिसोदिया, मघाराम सियाग, राजेन्द्र व्यास, महेन्द्र सिंह, टेकचन्द यादव आदि उपस्थित रहे।







Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा