खबरों में बीकानेर
📷
✍🏻
🎞️📽️
अंतर्राष्ट्रीय गजल एवं मांड गायक राजकुमार रिजवी को श्रद्धांजलि- बीकानेर से आत्मीय जुड़ाव था- डा.अजीज अहमद सुलेमानी
बीकानेर 7 मार्च । प्रख्यात राजस्थानी मांड गायक एवं गजल फनकार राजकुमार रिजवी के निधन पर नगर की विभिन्न संस्थाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की । राजस्थान के मंडावा (झुंझनू) में जन्मे रिजवी का रविवार को मुंबई में निधन हो गया ।
अल्लाह जिलाई बाई माड़ गायकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डा.अजीज अहमद सुलेमानी ने कहा कि राजकुमार रिजवी राजस्थान की माटी से जुड़े कलाकार थे । उन्होंने कहा कि रिजवी ने राजस्थानी मांड को देश विदेश में पेश कर मरुभूमि का नाम रोशन किया । उन्होंने कहा कि रिजवी का बीकानेर से गहरा जुड़ाव था । उन्होंने कहा कि स्व.रिजवी ने पदमश्री अल्लाह जिलाई मांड समारोह 2021 में ऑनलाइन सपरिवार मांड गीत गाये थे। लोक कला केंद्र के सचिव अशफाक कादरी ने कहा कि स्व.राजकुमार रिजवी को राजस्थानी मांड गीत केसरिया बालम से विशेष लगाव था । वे अपने गजल गायन के कार्यक्रमों में भी केसरिया बालम गाते थे । । कादरी ने कहा कि रिजवी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय गजल के साथ केसरिया बालम गीत का परचम फहराया । उन्होंने कहा कि उनका परिवार गज़ल गायन के साथ राजस्थानी संगीत से जुड़ा है । फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी ने कहा कि राजकुमार रिजवी फिल्म जगत में महान गायक संगीतकार के रूप में याद आयेंगे । उन्होंने कहा कि रिजवी ने राजस्थानी फिल्म जुग जुग जियो ऐ मूमल में संगीत निर्देशन के साथ फिल्म के गीत भी गाए है । रिजवी ने फिल्म लैला मजनू का टाइटल सोंग गाया था ।शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के सचिव राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि राजकुमार रिजवी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संगीत का प्रचार किया ।
C P MEDIA
📷





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...