खबरों में बीकानेर
📷
✍🏻
🎞️📽️
शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का दल जयपुर रवाना... सीएम गहलोत का सम्मान करेंगे
बीकानेर।पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के उपलक्ष में राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अभिनंदन के लिए आज बीकानेर से राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) शिक्षकों का हुजूम जयपुर के लिए बसों एवं निजी साधनों रवाना हुआ। जिलामंत्री चुनीलाल इनानीय मे बताया की
वर्तमान के बजट सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर लाखो परिवार को तौहफा दिया है जिस कारण रोजाना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हो रहे है।
आज दोपहर तीन बजे राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा अभिनंदन समारोह में कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल भजन लाल जाटव एवं कई मंत्री एवं सरकार के आला अधिकारीगण शामिल रहेंगे।
मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह के लिए बीकानेर से प्रदेश संरक्षक मोडा राम कडेला के नेतृव में भंवर लाल कोलासर जिलाध्यक्ष, रोहिताश कांटिया पूर्व जिलाध्यक्ष, मोहनलाल रैन, जीवन प्रकाश मेघवाल, भगवान सहाय मीणा, , चुनीलाल इनानीया , मुल्तान पंवार, पूनम चंद गंडेर, प्रभुराम बांदडा, ललित लेखाला, सुरेंद्र परिहार, मेघराज पन्नू, किशोर कडेला ख्याली राम पटीर, मनोज धनेरु,टीकूराम, एवं कई शिक्षक जयपुर रवाना हुआ।
C P MEDIA
📷





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...