खबरों में बीकानेर
📷
✍🏻
🎞️📽️
पुष्करणा ओलंपिक : आज होगा 65 दम्पतियों की गोल्डन जुबली एनिवर्सरी पर सम्मान समारोह
बीकानेर। पुष्करणा सावा ऑलम्पिक 1973 में शादी करने वाले 65 दम्पतियों की गोल्डन जुबली एनिवर्सरी वर्ष पर 'रमक झमक' की ओर से सोमवार को दोपहर 12.30 बजे 'गोल्डन जुबली सम्मान' समारोह आयोजित किया जाएगा। जोड़े एक दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। गोकुल सर्किल स्थित सुरदासाणी बगेची के हॉल में होने वाले समारोह में सम्मान से पूर्व 5 पण्डित सम्मानित दम्पतियों के लिये चहुमुखी दीपक प्रज्ज्वलित कर रुद्राभिषेक करेंगे । सभी जोड़े शिव पर बिल्व पत्र अर्पण करेंगे तथा इस अभिषेक के साथ स्वस्ति वाचन व मंगलाचरण करके उनके आरोग्य की कामना की जाएगी।
सावा 1973 में शादी कर दाम्पत्य जीवन के 50 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे 65 जोड़े एक बार पुनः एक दूसरे को वर माला पहनाएंगे। सम्मान सत्कार का अनूठा आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे राज्यमानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास, अतिथि संत भावनाथ महाराज, पुजारी बाबा,शिवराज छंगाणी, स्वागताध्यक्ष होंगे शंकर पुरोहित। आयोजक संस्था रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा 'भैरु' ने बताया सर्वप्रथम सबके आरोग्य के लिये 11 बजे अभिषेक होगा। कार्यक्रम 12:30 प्रारम्भ होगा।
अंत मे ग्रुप फोटो होगा।
C P MEDIA
📷





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...