खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
सड़क हादसे में सिद्धू की मौत
किसान आंदोलन - लालकिला प्रकरण से सुर्खियों में रहे
चंडीगढ़ । मशहूर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार का एक्सीडेंट खरखौदा सोनीपत के पास करनाल टोल प्लाजा के पास हुआ।
पुलिस इस मामले में साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, इसकी आशंका कम दिख रही है क्योंकि उनकी गाड़ी को किसी ने धक्का नहीं दिया बल्कि सिद्धू के स्कॉर्पियो ही कंटेनर में जा घुसी।
कहां हुआ हादसा
दीप सिद्धू की मौत करनाल टोल प्लाजा
के पास हुई जब उनकी तेज रफ्तार गाड़ी
एक खड़े ट्रक से टकरा गई।
कहां जा रहे थे
बताया जा रहा था कि दीप सिद्धू अपने
कुछ दोस्तों के साथ दिल्ली से पंजाब जा
रहे थे। कुंडली-मानेसर-पलवल
एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ है।
कौन साथ थे
दीप सिद्धू के साथ उनके दो दोस्त भी थे।
उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में एक महिला मित्र
भी थी जो इनकी मंगेतर रीना राय बताई
जा रही हैं। ये लोग भी घायल हैं उनका
अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कैसे हुआ हादसा
दीप सिद्धू हादसे के समय खुद ही अपनी
गाड़ी चला रहे थे, मिली जानकारी के
मुताबिक, करनाल टोल प्लाजा के पास
उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई।
ड्राइवर की तरफ वाला हिस्सा ट्रक के
पिछले भगा में घुस गया।
चर्चा में कैसे आए
दीप सिद्धू उस समय चर्चा में आए थे जब
पिछले साल कृषि कानूनों के विरोध में
आंदोलनकारी किसानों ने गणतंत्र दिवस
पर ट्रैक्टर परेड निकाली। उसी दौरान कुछ
लोगों ने लाल किले पर चढ़कर धार्मिक
झंडा लगा दिया था। इस मामले में दीप
सिद्धू पर आरोप लगा था कि उन्होंने
आंदोलनकारियों को उकसाया था।
परिवार में कौन है
2 अप्रैल 1984 को जन्मे दीप सिद्धू की
37 साल की उम्र में मौत हो गई। उन्होंने
पंजाबी फिल्म रमता जोगी से अपना
करियर शुरू किया था लेकिन हाल के
दिनों में वह किसान आंदोलन में सक्रिय
होने और उसके बाद हुई गिरफ्तारी से
चर्चा में थे। दीप सिद्धू की मां की मृत्यु
उस समय हो गई थी जब वह महज 4
साल के थे।
सांत्वना और शोक संदेश की बाढ़
दीप सिद्धू की असमय मौत की खबर
सुनते ही उनके प्रशंसकों में शोक की
लहर दौड़ गई। पंजाब के सीएम चरनजीत
चन्नी, शिरोमणि अकाली दल, आम
आदमी पार्टी के नेता और सीएम पद के
दावेदार भगवंत मान उन लोगों में प्रमुख
हैं जिन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की।
C P MEDIA युगपक्ष हिस
📷



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...