खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
बीकानेर में लता मंगेशकर को शब्दांजलि अर्पित की गई
लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि अमन कला केंद्र द्वारा रविवार को रतन बिहारी पार्क में हिंदुस्तानी सिनेमा की जानी-मानी गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन पर लता जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी सचिव अनवर अजमेरी एंन डी रंगा आदि ने शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
बीकानेर 6 फरवरी 2022
स्वर्गीय लता मंगेशकर संगीत क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी पूरी तरह से निर्वहन करती थी | लता जी के जीवन मूल्यों को अंगीकार करते हुए तथा उनक संगीत के क्षेत्र में दिए गए योगदान को देखते हुए कह सकते हैं कि उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया | ये उद्गार व्यक्त किए वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा ने | अवसर था लता मंगेशकर के निधन पर नगर के साहित्यकारों एवं संस्कृति कर्मियों की तरफ से आर्ट गैलरी नागरी भंडार में आयोजित शब्दांजलि कार्यक्रम का |
कवि कथाकार राजेंद्र जोशी साहित्यकार अब्दुल समद राही कवि नेमचंद गहलोत
शायर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी
वरिष्ठ कवयित्री प्रमिला गंगल आत्माराम भाटी सुधा आचार्य इंदिरा व्यास ज़ाकिर अदीब जुगलकिशोर पुरोहित श्री गोपाल स्वर्णकार गिरीराज पारीक ने मौलाना अब्दुल वाहिद अशरफ़ी प्रमोद कुमार शर्मा नंदकिशोर सोलंकी, बुनियाद ज़हीन, डॉ.फ़ारुक़ चौहान, डॉ. ज़ियाउल हसन क़ादरी, रिहाना रानू, हरीकृष्ण व्यास, मोनिका गौड़, गंगाबिशन विश्नोई, ललित सिंह, असद अली असद, डॉ. अजय जोशी, छगनलाल एवं गोपाल महाराज सहित अनेक प्रबुद्ध जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की |
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...