खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
गौ धन मित्र सावे पर देंगे निःशुल्क गोबर के हवन कण्डे
बीकानेर । आज रविवार छोटा काशी बीकानेर की पावन धरती पर पुष्करणा सावा 2022 में कन्याओं के विवाह पर गौ धन मित्र द्वारा नि:शुल्क हवन कण्डे वितरण की व्यवस्था मोहता चौक के संस्कृति- पाटा से वितरण करने का poster लोकार्पण का आयोजन किया गया ,इस पुनीत पवन कार्य का शुभारम्भ सूचना केंद्र बीकानेर के अधिकारी श्री हरि संकर आचार्य व कोलकाता से पधारी श्री मति मीना देवी पुरोहित councelar , श्री हीरालाल जी किराड़ू, श्री केशव जी पुरोहित SDP आदि पुष्करणा समाज के लोगों ने किया । गोबर के हवन कण्डे से हवन करने पर वायु मंडल पवित्र होता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है ,संस्कृति पाटा के अध्यक्ष-सुंदर लाल जोशी, सचिव-कपिल जोशी, उपाध्यक्ष- राजकुमार जोशी , मांगीलाल जोशी, श्री रिखब दास जी बोड़ा, ओम प्रकाश जोशी,(बबला ) महाराज , श्री नारायण जी ओझा , बाबु लाल भादाणी ,कवि श्री बाबूलाल जी छंगाणी, सत्यनारायण जोशी आदि लोगों ने सावे की महत्ता पर अपने विचार प्रकट किए गौ धन मित्र के महेंद्र जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया और समाज मे ऐसे सामाजिक कार्य करने हेतु लोगो का आह्वान किया ।
जय पुष्करणा । जय समाज ।।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...