खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
पंजाब से आया काला पानी बीकानेर के बाद जैसलमेर पहुंचा
जैसलमेर। पंजाब की फैक्ट्रियों से राजस्थान
की इंदिरा गांधी नहर में छोड़ा गया प्रदूषित काले रंग का पानी हनुमानगढ़, श्री गंगानगर, बीकानेर जिलों से होता हुआ जैसलमेर के नाचना और नोख क्षेत्रों में पहुंच गया है, लेकिन यहां नहर विभाग के अधिकारियों ने प्रदूषित पानी का ट्रीटमेंट करने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाये है ना ही इस पानी का प्रवाह रोका गया है। जिससे लोगों में प्रदूषित पानी से बीमारियां फैलने की आशंका बन गई है। जैसलमेर क्षेत्र के किसानों ने इस तरह का पानी छोडऩे पर चिंता व्यक्त की है। भरासर गांव के
किसान प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि नहर विभाग ने सूचना के बाद भी जल प्रदूषण रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए है। पंजाब ने इंदिरा गांधी नहर के उद्गम क्षेत्र हरिके हैड पर काला सिंधिया नाला छोड़ा हुआ है जो कि सीधा नहर के पानी में आकर मिलता है। नहर विभाग ने पंजाब सरकार को इस बारे में अवगत भी कराया लेकिन अभी भी पंजाब के कारखाने अपना प्रदूषित पानी नहर में छोड़ रहे है। 207 आर डी के किसान प्रकाश बिश्रोई का कहना है कि नहर विभाग का यह पानी सीधा उपभोक्ताओं के घरों में भी भेज दिया जाता
है। पीएचईडी विभाग ने स्थानों पर ट्रीटमेंट
प्लांट नहीं लगा रखे। नहर का पानी डिग्गियों से
लोगों के घरों में पहुंच रहा है। जैसलमेर क्षेत्र में पोंग बांध से 500 क्यूसेक पानी प्रतिदिन आ रहा है। जैसलमेर क्षेत्र के पीएचईडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता हीरालाल मीणा का कहना है कि विभाग ने प्रदूषित पानी को रोकने के उपाय शुरु कर दिये है तथा उपभोक्ताओं के घरो में साफ पानी पहुंचे इसकी व्यवस्था की जा रही है।
C P MEDIA युगपक्ष





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...