खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
निशुल्क हड्डी, स्त्री व दंत चिकित्सा जांच शिविर 13 फरवरी को
बीकानेर 10 फरवरी
फ्लोरल हॉस्पिटल की ओर से 13 फरवरी रविवार को शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क हड्डी , स्त्री व दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन होगा।
हॉस्पिटल के डॉ पंकज मोहता ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक हड्डियों की बीमारियों की, स्त्री रोगों की व दंत रोगों की जांच, परामर्श व इलाज करेंगे। घुटनों ,गठिया व कमर दर्द के लिए विशेष जांच की जाएगी। इस शिविर में डा. पंकज मोहता, डॉक्टर आरती काबरा व डॉक्टर नितिन सोनी अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर खून की जांच, एक्सरे की सुविधा एक्सरे की सॉफ्टकॉपी, घुटने के दर्द के मरीजों की फ़ीजियोथेरेपी आदि की सुविधा निशुल्क रहेगी। कमर दर्द, गठिया, सायटिका, कोहनी, हाथ-पैर समेत हड्डी रोग से सम्बंधित जानकारी भी दी जाएगी। कमर दर्द के मरीजों को नर्व रूट ब्लॉॅक इंजेक्शन भी निशुल्क लगाया जाएगाl
शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। डॉक्टर आरती काबरा की सेवाएँ सुबह 8 से 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।डॉक्टर नितिन सोनी का समय 9 से 1 बजे तक रहेगाइस शिविर के लिए कुल 100 मरीजों का ही पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। पंजीयन के लिए9461473156,7976728550 से सम्पर्क किया जा सकता है।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...