खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
बीकानेर : निगम बजट सभा से पहले कांग्रेस पार्षदों की बैठक 11 फरवरी को
बीकानेर 10 फरवरी 2022
बीकानेर नगर निगम के आम बजट से पहले जिलाध्यक्ष लेंगे कांग्रेस पार्षदों की अहम बैठक
11 फरवरी 2022 को सुबह सर्किट हाउस में होगी बैठक
बीकानेर 10 फरवरी- आगामी 12 फरवरी 2022 को बीकानेर नगर निगम की बजट बैठक को देखते हुए मुख्य विपक्षी दल होने के नाते शहर के विकास में कांग्रेस पार्षदों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है।
इसी को मध्यनजर रखते हुए बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने 11 फरवरी 2022 को सुबह 11 बजे बीकानेर सर्किट हाउस में एक अति आवश्यक बैठक सभी निर्वाचित और मनोनीत कांग्रेस पार्षदों के साथ रखी है।
बैठक में कांग्रेसी पार्षदों के साथ मिलकर बजट हेतु विशेष रणनीति और कार्य योजना तैयार की जाएगी।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...